पहल: जीविका दीदी की रसोई ऑनलाइन करेगी लजीज व्यंनों की होम डिलीवरी

Updated at : 16 Mar 2026 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
पहल: जीविका दीदी की रसोई ऑनलाइन करेगी लजीज व्यंनों की होम डिलीवरी

पहल: जीविका दीदी की रसोई ऑनलाइन करेगी लजीज व्यंनों की होम डिलीवरी

विज्ञापन

जिले में महिला सशक्तिकरण में एक महत्वपूर्ण पहल, उद्यम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया हुई पूरी सूरज कुमार गुप्ता, कटिहार जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कोसी जीविका दीदी की रसोई की ओर से अब ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमेटो एवं स्विगी के माध्यम से भोजन के विपणन की शुरुआत की जा रही है, जो प्रकियाधीन है. इस पहल के माध्यम से जीविका से जुड़ी महिलाएं अपने द्वारा तैयार किये गये स्वच्छ, स्वादिष्ट एवं घर जैसे पौष्टिक भोजन को अब व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचा सकेंगी. इससे न केवल महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे. बल्कि उनकी आय में भी वृद्धि होगी. यह भी जानकारी मिली है कि सामुदायिक निवेश निधि के अंतर्गत 2273 जीविका समूहों के 14578 दीदियों को वित्त पोषण के लिए 33 करोड़ 31 लाख की राशि का आर्थिक सहयोग दी जा रही है. जबकि जिले के 16635 स्वयं सहायता समूहों के 61355 परिवारों को 145 करोड़ रुपये का बैंक ऋण का आर्थिक सहयोग के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है. बच्चों का पोशाक तैयार करेगी दीदी का सिलाई घर कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड दीदी का सिलाई घर का शुभारंभ किया गया है. इस सिलाई घर में प्राणपुर प्रखंड के लगभग 30 से 35 प्रशिक्षित जीविका दीदी मिलकर कार्य करेंगी. ये दीदियां आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए कपड़ों की सिलाई का कार्य करेंगी. यह पहल न केवल आंगनबाड़ी के बच्चों को आवश्यक वस्त्र उपलब्ध कराने में सहायक होगी. बल्कि इससे जीविका से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के नये अवसर भी प्राप्त होंगे और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी. साथ ही माना जा रहा है कि यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ाई कर रहे लगभग 1,20,000 बच्चों के लिए पोशाक (ड्रेस) की सिलाई का कार्य किया जायेगा. इस कार्य के माध्यम से लगभग 1.27 करोड़ रुपये का कारोबार जिले की जीविका दीदियों द्वारा किया जायेगा. इस कार्य से जिले की लगभग 1150 जीविका दीदी लाभान्वित होगी. जानकारी मिली है कि कटिहार जिले में जीविका द्वारा बच्चों के कपडे की सिलाई करने के लिए लगभग 2612 दीदियों को प्रशिक्षित किया जा चूका है. इन्हीं में से अबतक लगभग 1150 दीदियां सिलाई का कार्य प्रारंभ कर चुकी है. इस पहल से न केवल बच्चों को आवश्यक पोशाक उपलब्ध होगी. बल्कि महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर भी सृजित होगा दीदी अधिकार केंद्र मिलेगी सहायता जिले में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दीदी अधिकार केंद्र का संचालन एवं शुभारंभ किया गया है. इस केंद्र के माध्यम से जीविका से जुड़ी महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं कानूनी अधिकारों से संबंधित जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा. दीदी अधिकार केंद्र महिलाओं को घरेलू हिंसा, बाल विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक भेदभाव जैसी समस्याओं के विरुद्ध जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें उचित सहायता और परामर्श भी उपलब्ध करायेगा. इसके अलावा महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सहयोग किया जायेगा. कहते है जिला पदाधिकारी जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने इस संदर्भ में कहा कि जीविका दीदी के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए कई स्तर पर पहल की जा रही है. सरकार की कई योजनाएं संचालित की जा रही है. अब जल्द ही जीविका दीदी की रसोई की ओर से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से फूड डिलीवरी का कार्य शुरू किया जायेगा. इसके लिए सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन