मुहर्रम को ले खलीफा को लाइसेंस लेने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
मुहर्रम को ले खलीफा को लाइसेंस लेने का निर्देश

मुहर्रम को ले खलीफा को लाइसेंस लेने का निर्देश

विज्ञापन

प्राणपुर प्राणपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति कि बैठक हुई. बैठक में लाइसेंस लेने के लिए खलीफा को निर्देश दिया. थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने कहा कि मुहर्रम पर्व अमन-चैन और भाई चारा का पर्व है. इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं. प्राणपुर थाना क्षेत्र के सभी खलीफा सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि मुहर्रम पर्व के मौके पर क्षेत्र में जूलुस निकालने के लिए लाइसेंस अत्यंत आवश्यक है. आप सभी लोग रुट चार्ट पर अधारित लाइसेंस प्राप्त करें. शांति समिति कि बैठक का मंच संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास ने किया. कैहुनिया पंचायत के शिवदेव झा, प्रमोद कुमार सिंह, मुखिया मुजाहिद आलम, समाजसेवी अब्दुल बुखारी, कादिर, सरपंच राहिल, समिति सदस्य अजमल, राजस्व पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, पुअनि मोइद खान के साथ दर्जनों समाजसेवी एवं ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन