AIIMS के 41 विभागों में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 67000 से ज्यादा

Published by : Ravi Mallick Updated At : 19 Dec 2025 4:08 PM

विज्ञापन

AIIMS Vacancy 2025 (सांकेतिक फोटो Canva)

AIIMS Vacancy 2025: एम्स में नौकरी पाने का शानदार मौका है. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बठिंडा (AIIMS Bathinda) में सीनियर रेजिडेंट के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 41 विभागों में सीनियर रेजिडेंट की भर्तियां होंगी.

विज्ञापन

AIIMS Vacancy 2025: अगर आप मेडिकल फील्ड से जुड़े हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज बठिंडा ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत एम्स के कुल 41 विभागों में भर्तियां की जाएंगी. खास बात यह है कि इस नौकरी में सैलरी 67000 रुपये से ज्यादा होगी, जिससे यह वैकेंसी और भी आकर्षक बन जाती है.

AIIMS Bathinda की इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 163 खाली पदों को भरा जाएगा. ऐसे में उम्मीदवारों के पास अच्छा मौका है कि वे समय रहते आवेदन कर दें.

AIIMS Vacancy 2025 के लिए आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले AIIMS Bathinda की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsbathinda.edu.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Recruitment या Vacancy से जुड़ा लिंक ढूंढें.
  • Senior Resident Recruitment 2025 के नोटिफिकेशन को खोलें और ध्यान से पढ़ें.
  • Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही सही भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क जमा करें, अगर लागू हो.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

AIIMS Senior Resident Recruitment 2025 Notification PDF

AIIMS Senior Resident Selection: कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों का चयन बायोडाटा के आधार पर किया जा सकता है. सर्च कम सेलेक्शन कमेटी जरूरत पड़ने पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट करेगी. अगर आवेदकों की संख्या ज्यादा होती है तो लिखित परीक्षा भी कराई जा सकती है. जिन उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, उन्हें अपने सभी जरूरी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट साथ लाने होंगे, ताकि आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी का सत्यापन किया जा सके. इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर 67,000 रुपये मिलेंगे.

AIIMS की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मेडिकल से जुड़ी पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए. जिन कैंडिडेट्स के पास MD, MS या DNB की डिग्री है, वे इस वैकेंसी के लिए पात्र माने जाएंगे. अलग अलग विभागों के लिए योग्यता अलग हो सकती है, इसलिए आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस में 92044 में से 9248 पद खाली, एक हजार से ज्यादा SI की जरूरत

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola