ePaper

चाकू मारने से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Updated at : 07 Aug 2024 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

कोढ़ा थाना क्षेत्र के रौतारा थाना क्षेत्र के राजवाड़ा पंचायत के गोविंदपुर गांव में अज्ञात हमलावरों के द्वारा एक 33 वर्षीय युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था. चाकू मारने के कारण घायल हुए युवक का हायर सेंटर में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गयी.

विज्ञापन

कोढ़ा. कोढ़ा थाना क्षेत्र के रौतारा थाना क्षेत्र के राजवाड़ा पंचायत के गोविंदपुर गांव में अज्ञात हमलावरों के द्वारा एक 33 वर्षीय युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था. चाकू मारने के कारण घायल हुए युवक का हायर सेंटर में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गयी. युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. घटना के बारे में बताया जाता है कि बीते एक अगस्त को दिघरी पंचायत के हथियादीरा निवासी 33 वर्षीय हजरत अली राजवाड़ा पंचायत के गोविंदपुर गांव जा रहा था. तभी अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. गंभीर स्थिति में उठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि घायल का इलाज के दौरान मौत होने पर परिजनों द्वारा सूचना दी गयी. शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया. शव का पोस्टमार्टम करा कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. मृतक के परिजनों ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गयी है. मामले की छानबीन के दौरान दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जाता है महिला के साथ छेड़छाड़ को लेकर इनके साथ अज्ञात लोगों द्वारा चाकू मार कर घटना को अंजाम दिया था. पुलिस पदाधिकारी सभी मामले पर गहन तहकीकात कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन