रौतारा हरिजन काॅलोनी में जिला परिषद मद् से निर्मित योजनाओं का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
रौतारा हरिजन काॅलोनी में जिला परिषद मद् से निर्मित योजनाओं का उद्घाटन

रौतारा हरिजन काॅलोनी में जिला परिषद मद् से निर्मित योजनाओं का उद्घाटन

विज्ञापन

राज्य महादलित आयोग के अध्यक्ष ने किया उदघाटन हसनगंज प्रखंड के रौतारा पंचायत के हरिजन काॅलोनी वार्ड संख्या तीन में बुधवार को बिहार राज्य महादलित आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ऋषि ने जिला परिषद मद् से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र में चाहरदिवारी व मेन गेट सहित हवामहल जिर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन फीता काटकर किया. राज्य महादलित आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ऋषि ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में जिला परिषद मद् से चारदिवारी व मेन गेट का निर्माण हो जाने से आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चे व सेविका सहित सहायिका को सुरक्षा की दृष्टिकोण से लाभ मिलेगा. सरकारी संपत्ति भी सुरक्षित रहेगी. बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक भी आस्वस्त रहेंगे. हवामहल जिर्णोद्धार कार्य होने से लोगों को भीषण गर्मी व बरसात में आराम फरमाने के लिए सुविधा मिलेगी. गर्मी के दिनों में लोगों को आराम से बैठने के लिए छायादार व हवादार व्यवस्था सुनिश्चित हो गयी. हवामहल में टाइल्स मार्बल पेंट आदि कर उसका जिर्णोद्धार किया गया है. जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने इस कार्य को लेकर जिला परिषद सदस्य वंदना कुमारी को साधुवाद दिया है. नाजिम, हसन, सुबोध कुमार झा, पंकज झा, खुबैब, शेख पप्पू, वार्ड सदस्य विकास मंडल, गुलशन कुमार, मनोहर यादव, पंकज यादव, नरेश पासवान, बैजनाथ पासवान, रामरुप भगत, बैजनाथ सोमकार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन