रुट डायवर्स से एनएच-31 पर लगा वाहनों का जाम

Updated at : 13 Mar 2026 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
रुट डायवर्स से एनएच-31 पर लगा वाहनों का जाम

रुट डायवर्स से एनएच-31 पर लगा वाहनों का जाम

विज्ञापन

कुरसेला एनएच 31 पर परिचालन करने वाले वाहनों के डायवर्स करने से शुक्रवार दोपहर से मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही. जानकारी अनुसार भागलपुर जिला में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम को लेकर वाहनों को एसएच 77 के रास्ते डायवर्स किया था. नेशनल हाईवे 31 से परिचालन कर रहे अधिकांश मालवाहक ट्रक सड़कों पर कतारों में सरकते पाये गये. सड़क पर जाम को लेकर परिचालन में अफरा-तफरी की स्थितियां कायम रही. यात्री व लगजरी वाहन रुट बदल कर परिचालन करते पाया गया. वाहनों के जाम से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. सड़क रुट बदलने से यात्रियों को गतंव्य तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा. मालवाहक ट्रक सड़क पर रुकते खिसकते आगे बढ़ने का प्रयास करता रहा. शाम तक एनएच-31 सड़क पर परिचालन सूचारु नहीं हो सका था. वैसे एनएच-31 सड़क पर जाम लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. कुरसेला चौक पर ट्रैफिक पुलिस के तैनाती के बाद जाम के विकट बनने वाले स्थितियों मे थोड़ा सुधार आया है. सड़क जाम के बनने वाले हालातों से मार्ग पर परिचालन करने वाले वाहन हकलान बना हुआ है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन