गैस की किल्लत नहीं, कालाबाजारी की सूचना प्रशासन को दें

गैस की किल्लत नहीं, कालाबाजारी की सूचना प्रशासन को दें
कटिहार नवगठित जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य व अधिवक्ता कुंदन कुमार ने एलपीजी गैस को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच कहा है कि जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं गया. उन्होंने उपमुख्यमंत्री और केन्द्र सरकार के निर्देशो का हवाला देते हुए जनता को भरोसा दिलाया है कि आपूर्ति में 10 प्रतिशत की अतिरिक्त बढ़ोतरी की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जिला पदाधिकारी के स्तर से धावा दल का भी गठन किया गया है. यह दावा दल गैस की कालाबाजारी व जमाखोरी पर नजर रखेगी तथा कार्रवाई करेगी. उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य ने कहा कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा घरेलू गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है. ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके. विभाग द्वारा आम जनता के हित में घरेलू गैस वितरण प्रणाली को सुचारु और पारदर्शी बनाये रखने के लिए निरंतर आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं. उपभोक्ताओं से अपील है कि वे धैर्य बनाये रखें तथा अनावश्यक रूप से गैस वितरकों के यहां भीड़ न लगाएं तथा वे भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




