महापर्व छठ को लेकर मुखिया ने छठ घाट पर सफाई अभियान चलाया

Updated at : 23 Oct 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
महापर्व छठ को लेकर मुखिया ने छठ घाट पर सफाई अभियान चलाया

महापर्व छठ को लेकर मुखिया ने छठ घाट पर सफाई अभियान चलाया

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत के महनौर छठ घाट का मुखिया सागर यादव ने निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई का जायजा लिया. मुखिया की अगुवाई में ग्रामीणों ने छठ घाट में सफाई अभियान चलाते हुए घाटों की साफ-सफाई की. ग्रामीणों के साथ मुखिया सागर यादव ने भी हाथ में झाड़ू लेकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया. जिसको लेकर मुखिया ने बताया कि महापर्व छठ को देखते हुए छठ व्रतियों को पूजा पाठ करने में सुविधा हो, इसको लेकर महनौर छठ घाट में ग्रामीणों के साथ मिलकर साफ सफाई अभियान चलाया गया. ग्रामीण हाथ में झाड़ू लेकर घाटों की सफाई करते हुए स्वच्छता का प्रण लिया. सफाई अभियान दौरान मुखिया ने बताया कि अधिकांश छठ घाटों में पक्की छठ घाट का निर्माण कार्य करा दिया है. जल्द ही सभी छठ घाटों में पक्की छठ घाट का पुर्ण निर्माण कार्य कराया जायेगा. मुखिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनायें. समाजसेवी मिलन यादव, मुनेश्वर ऋषि, अकाली ऋषि, इंदों देवी, राधिका देवी, भुनेश्वर ऋषि, माला देवी, इंदल ऋषि व स्वच्छता प्रवेक्षक बलराम टोप्पो मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन