Chatra: हंटरगंज में विराट हिंदू सम्मेलन, हिंदू राष्ट्र बनाने का लिया गया संकल्प

Updated at : 22 Mar 2026 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
Hindu Sammelan

मंत पर उपस्थित अतिथिगण

Chatra: जिले के हंटरगंज में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें साधु-संतो सहित विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और कई हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए. सभी ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

दीनबंधु
Chatra: हंटरगंज के राम नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें लोजपा नेता सह व्यवसायी प्रेमचंद सिंह के अलावा काफी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए. इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया. संघ प्रचारक विद्यानंद सरस्वती ने लोगो को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प दिलाया. वक्ताओं को सभी को एकजुट होने का आह्वान किया.

हिंदुओं को एकजुट करने का आह्वान

मौके पर प्रेम सिंह ने कहा कि इस सम्मेलन का आयोजन हिंदू समाज को एकजुट करने और सनातन सांस्कृतिक को सशक्त करने के उद्देश्य से किया गया है. सम्मेलन को सफल बनाने में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, आरएसएस, दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभायी. मौके पर विहिप प्रांत संपर्क प्रमुख झारखंड राजीव कमल बिट्टू, विभाग प्रचारक हजारीबाग आशुतोष कुमार, राष्ट्रीय मंत्री हिमाचल परिवार रोशन कुमार, राष्ट्रीय संयोजक दुर्गा वाहिनी प्रज्ञा महाला, हिंदू धर्म गुरु स्वामी दिव्यानंद जी महाराज सहित सनातन धर्म के जुड़े कई साधु संत और वक्ता उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें…

चैती छठ से पहले रांची में फलों की कीमतों में उछाल, व्रतियों की बढ़ी चिंता

जंगल में महुआ चुनने गए अधेड़ को गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पलामू पुलिस

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola