अवैध पार्किंग पर अब कसेगी लगाम, नियम तोड़ी तो, होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
अवैध पार्किंग पर अब कसेगी लगाम, नियम तोड़ी तो, होगी कार्रवाई

अवैध पार्किंग पर अब कसेगी लगाम, नियम तोड़ी तो, होगी कार्रवाई

विज्ञापन

कोढ़ा गेड़ाबाड़ी चौक पर रोजाना लगने वाला भीषण जाम आखिरकार प्रशासन को सक्रिय करने में सफल रहा है. बुधवार को कटिहार जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कोढ़ा आदर्श थाना कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी. डीटीओ सुधीर रंजन, सहायक परिवहन पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी, कार्यपालक दंडाधिकारी तथा कोढ़ा थाना के पदाधिकारी मौजूद रहे. गेड़ाबाड़ी बाजार क्षेत्र में बढ़ते अवैध अतिक्रमण, अनियंत्रित यातायात और रोजाना होने वाले जाम की समस्या पर गंभीर चिंतन किया. डीटीओ सुधीर रंजन अचानक गेड़ाबाड़ी चौक पहुंचे और सड़क पर उतरकर स्वयं स्थिति का जायजा लिया. चौक पर छोटी-छोटी यात्री वाहनों की अवैध पार्किंग से उत्पन्न जाम की स्थिति देखकर डीटीओ ने तुरंत मोर्चा संभाला. घंटों से फंसे राहगीर, स्कूल के बच्चे, मरीज और आम जनता को देखकर उन्होंने तत्काल वाहनों को हटवाना शुरू किया. चालक दल को कड़ी चेतावनी जारी की. डीटीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि चौक पर किसी भी प्रकार की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. सभी छोटी यात्री गाड़ियां केवल निर्धारित स्टैंड से ही सवारी भरेंगी. उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करते ही चालकों पर सख्त कार्रवाई होगी. निर्देश दिया चौक पर रोजाना निगरानी सुनिश्चित की जाय और अवैध पार्किंग पर तुरंत रोक लगाई जाय. साइबर डीएसपी, परिवहन विभाग की टीम और स्थानीय प्रशासन सक्रिय दिखा. अधिकारियों ने लोगों को समझाते हुए कहा कि जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए यह कदम बेहद जरूरी है. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस तत्परता की सराहना की और उम्मीद जताई कि नियमित निगरानी से जाम की समस्या में स्थायी राहत मिल सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन