रामनवमी की पटना में भव्य तैयारी, निकलेंगी 52 झांकियां, डाकबंगला चौराहे को मिलेगा नया नाम?

Updated at : 17 Mar 2026 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
Ram Navami 2026 Grand preparations 52 tableaux taken out

कैलेंडर जारी करते बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य सदस्य

Ram Navami 2026: पटना में 27 मार्च को रामनवमी शोभायात्रा निकाली जाएगी. हर साल की तरह इस साल भी भव्य तैयारी की गई है. इस दिन 52 झांकियां निकाली जायेंगी. इसके अलावा डाकगंबला चौराहे का नाम बदलने की भी तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन

Ram Navami 2026: ‘महाराष्ट्र की पहचान गणेश महोत्सव और पश्चिम बंगाल की पहचान दुर्गोत्सव से होती है. उसी तरह पटना की पहचान रामनवमी महोत्सव से हो, इसी दिशा में प्रयास किया जा रहा है.’ ये बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा. उन्होंने कहा कि पटना में हर साल रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा और उससे जुड़े आयोजन अब एक बड़े सांस्कृतिक पर्व का रूप ले चुके हैं.

देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु और कलाकार इसमें शामिल होते हैं, जिससे यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बन गया है. प्रयास है कि जिस तरह महाराष्ट्र का नाम गणेश महोत्सव और पश्चिम बंगाल का नाम दुर्गोत्सव से जुड़ा है, उसी तरह पटना की पहचान भी रामनवमी महोत्सव से स्थापित हो.

डाकबंगला का नाम बदलने पर हो रहा विचार

नितिन नवीन ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर पटना के डाकबंगला चौराहे पर लाखों की संख्या में राम भक्त पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं की इसी आस्था को देखते हुए लंबे समय से यह मांग उठ रही है कि डाकबंगला चौराहे का नाम बदल कर श्री राम चौक किया जाए.

उन्होंने कहा कि यह केवल नाम परिवर्तन का विषय नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की भावना और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा प्रस्ताव है. उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि इस मांग को आगे बढ़ाते हुए श्री राम चौक नाम को सरकारी अभिलेखों और दस्तावेजों में भी दर्ज कराया जाए. उनका मानना है कि इससे न केवल रामनवमी महोत्सव की परंपरा को सम्मान मिलेगा, बल्कि पटना की सांस्कृतिक पहचान भी और अधिक सशक्त होगी.

पटना में इस बार रामनवमी पर कैसी है तैयारी?

पटना में इस बार भी पटना में रामनवमी को भव्य रूप से मनाने की तैयारी की गई है. अलग-अलग मोहल्लों से निकलने वाली 52 झांकियां शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण होंगी. इनमें भगवान श्रीराम के जीवन के प्रेरक प्रसंगों और आदर्शों को दिखाया जाएगा. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुंबई की प्रसिद्ध बैंड और झारखंड की नृत्य मंडली, काशी से गंगा आरती की टीम और सिख समुदाय के निहंग भी प्रस्तुति देंगे.

रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के अध्यक्ष सरदार जगजीवन सिंह बबलू ने बताया कि आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भी भागीदारी रहेगी. प्रमुख चौक-चौराहों को दो लाख राम ध्वज से सजाया जाएगा. एक लाख विक्रम संवत कैलेंडर बांटे जायेंगे. डाकबंगला स्थित श्रीराम चौक को बंगाल के चंदन नगर की आकर्षक लाइटों से सजाया जाएगा.

Also Read: ‘बिहार की बात अब उच्च सदन में गूंजेगी’, राज्यसभा की 5 सीट पर NDA की जीत के बाद नितिन नबीन का दावा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन