'बिहार की बात अब उच्च सदन में गूंजेगी', राज्यसभा की 5 सीट पर NDA की जीत के बाद नितिन नबीन का दावा

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

नितिन नबीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष

Bihar Politics: राज्यसभा की पांचों सीट पर एनडीए की जीत के बाद नितिन नबीन ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, बिहार से जुड़ी बात अब उच्च सदन में उठाई जाएगी. इतना ही नहीं, उच्च सदन में एनडीए की ताकत भी और मजबूत होगी.

विज्ञापन

Bihar Politics: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए जीत के लिए एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. उन्होंने एनडीए के जीते हुए उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि बिहार के लोग एनडीए के नेतृत्व में आगे बढ़ने को तैयार हैं.

इस दौरान नितिन नवीन ने भरोसा जताते हुए कहा कि अब बिहार के लिए और बिहार के विकास के लिए उच्च सदन में आवाज गूंजेगी. उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि बिहार के लोगों को केंद्र से जो उम्मीद है, वह पूरा करने का प्रयास किया जाएगा.

अब उच्च सदन में रखी जाएगी बात

नितिन नवीन ने आगे कहा कि एनडीए पूरी मजबूती से यहां के लोगों के साथ है. उन्होंने कहा कि अब तक मैं विधानसभा में अपनी बात रखता था, अब यहां की समस्याओं को उच्च सदन में रखूंगा. यह जीत न केवल हमारी एकजुटता का परिणाम है, बल्कि यह पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के पहले की एनडीए की जीत की आहट है.

जीत को लेकर पहले से थे आश्वस्त

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि हम लोग इस जीत को लेकर पहले से आश्वस्त थे. हम लोगों को पूरा विश्वास था कि एनडीए जीतेगी. उन्होंने कहा कि इस चुनाव के नतीजों से पूरे बिहार में बड़ा संदेश गया है और यह एनडीए की प्रचंड जीत है. एनडीए के पांचों उम्मीदवारों की शानदार जीत हुई है.

नितिन नवीन ने किया ये दावा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने यह दावा भी किया कि राज्यसभा चुनाव में सभी प्रत्याशियों की जीत बिहार के लिए न केवल लाभप्रद है, बल्कि उच्च सदन में एनडीए की ताकत को भी बढ़ाएगा. सोमवार को एनडीए की जीत के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रदेश कार्यालय भी पहुंचे थे, जहां उनका प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उनका स्वागत किया. इस दौरान एनडीए के नेता और कार्यकर्ताओं ने जीत का जमकर जश्न मनाया.

Also Read: बिहार में एनकाउंटर, दो अपराधी और एक जवान की मौत, पुलिस को मिली धमकी- 15 पुलिसवालों को मारूंगा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन