भूत कौन बनते हैं और वे दिखते कैसे हैं? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया रहस्य

Published by : Neha Kumari Updated At : 17 Mar 2026 9:52 AM

विज्ञापन

प्रेमानंद जी महाराज

Premanand Ji Maharaj: क्या भूत सच में होते हैं? और अगर होते हैं, तो उनका स्वरूप कैसा होता है? अगर आपके मन में भी ये सवाल उठते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. आइए, प्रेमानंद जी महाराज के माध्यम से इन सभी सवालों के जवाब आसान भाषा में जाानते हैं.

विज्ञापन

Premanand Ji Maharaj: आमतौर पर भूतों का नाम सुनते ही लोगों के मन में डर की भावना स्वतः उत्पन्न हो जाती है. समाज में भूतों के स्वरूप और वे कैसे बनते हैं, इसे लेकर कई अलग-अलग धारणाएं हैं. जैसे एक प्रचलित धारणा है कि भूत सफेद कपड़े पहनते हैं या जिन लोगों की इच्छाएं अधूरी रह जाती हैं, वे मरने के बाद भूत बन जाते हैं. प्रेमानंद जी महाराज ने अपने आश्रम से इस विषय पर बात करते हुए भूतों और उनके अस्तित्व से जुड़ी कई रहस्यमय चीजों के बारे में बताया.

क्या भूत सच में होते हैं?


प्रेमानंद जी महाराज से पूछा गया कि क्या भूत सच में होते हैं और अगर होते हैं तो वे कैसे बनते हैं? इसके जवाब में प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि हां, भूत होते हैं. उन्होंने बताया कि जिन लोगों की काल मृत्यु होती है, जो लोग आत्महत्या करते हैं, और जो महापापी होते हैं, यानी जिनका जीवन अत्यधिक पापपूर्ण होता है, वे भूत बन जाते हैं.

भूत दिखते कैसे हैं?


प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि भूतों की कोई निश्चित आकृति या स्वरूप नहीं होता. भूत हर समय अपना रूप बदलते रहते हैं. कभी वे बेहद डरावना रूप धारण कर लेते हैं, कभी घृणित रूप, और कभी बहुत ही सुंदर रूप धारण कर लेते हैं.

क्या आम इंसान भूत देख सकता है?


प्रेमानंद जी महाराज का कहना है कि यदि भूतों को यह महसूस होता है कि आप उनका कल्याण कर सकते हैं, तो वे आपके सामने आते हैं. यदि उन्हें ऐसा नहीं लगता, तो वे दिखाई नहीं देते. उनका कहना है कि वे अपनी मुक्ति का उपाय खोजने के लिए लोगों, विशेषकर संतों के सामने प्रकट होते हैं.

किन लोगों पर भूत का हमला करते है?

प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि जिन लोगों का आचरण बुरा होता है, जो बुरे कार्य और पाप करते हैं, उन लोगों पर ज्यादातर भूत हमला करते है.

यह भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj Quotes: जीवन में कभी नहीं भटकेंगे आप, एक बार जरूर पढ़ें प्रेमानंद जी महाराज के ये अनमोल विचार

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola