जीवन में कभी नहीं भटकेंगे आप, एक बार जरूर पढ़ें प्रेमानंद जी महाराज के ये अनमोल विचार

Updated:
विज्ञापन

प्रेमानंद जी महाराज

जीवन का असली उद्देश्य क्या है? प्रेमानंद जी महाराज के इन अनमोल विचारों में जानिए आत्म-ज्ञान, मोक्ष और भगवत् प्राप्ति का सरल मार्ग, जो जीवन को सही दिशा दे सकता है.

विज्ञापन

Premanand Ji Maharaj Quotes: जिंदगी में अधिकांश लोग धन, पद और भौतिक सुखों को ही जीवन का लक्ष्य मान लेते हैं प्रेमानंद जी महाराज यह समझाते हैं कि जीवन का असली उद्देश्य इससे कहीं बड़ा है. प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार मनुष्य जीवन केवल बाहरी सुख और उपलब्धियों के लिए नहीं, बल्कि आत्म-ज्ञान और भगवत् प्राप्ति के लिए मिला है. जब व्यक्ति अपने असली स्वरूप को पहचान लेता है, तब उसे स्थायी शांति और संतोष प्राप्त होता है और वह सुख के साथ जीवन बिताता हैं.

विज्ञापन

भटकाव खत्म कर देंगे प्रेमानंद जी महाराज के ये अनमोल वचन (Premanand Ji Maharaj Quotes)

प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि मनुष्य का जीवन अत्यंत दुर्लभ है. इसे केवल सांसारिक इच्छाओं को पूरा करने में बिताना बुद्धिमानी नहीं है. मनुष्य जीवन का लक्ष्य भगवान की प्राप्ति और आत्म-ज्ञान है, न कि केवल भौतिक सुख.

जब व्यक्ति अपने भीतर की आत्मा को समझता है, तभी उसे जीवन का सच्चा अर्थ समझ आता है. – प्रेमानंद जी महाराज

मन और बुद्धि क्यों बनते हैं बाधा?

महाराज जी के अनुसार मन, बुद्धि और स्वभाव ऐसे तीन स्तर हैं जो इंसान को उसकी असली पहचान से दूर कर देते हैं.


मनुष्य अपने मन और स्वभाव के कारण खुद को शरीर मान बैठता है, जबकि उसका वास्तविक स्वरूप आत्मा है. – प्रेमानंद जी महाराज

मन की गंदगी कैसे दूर करें?

काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद और मत्सर जैसे विकार मन को अशांत बना देते हैं.
प्रेमानंद जी महाराज बताते हैं – मन की सफाई के लिए सत्संग और नाम-जप उतने ही जरूरी हैं, जैसे शरीर की सफाई के लिए साबुन और पानी.

भौतिक सुख क्यों नहीं देते संतोष?

महाराज जी कहते हैं कि दुनिया में कोई भी व्यक्ति पूरी तरह तृप्त नहीं है.


चाहे कितना भी धन या पद मिल जाए, मनुष्य के भीतर का खालीपन खत्म नहीं होता. – प्रेमानंद जी महाराज

नाम-जप केवल भक्ति नहीं, बल्कि एक ऐसा योग है जो मनुष्य को आत्म-ज्ञान और स्थायी शांति की ओर ले जाता है. – प्रेमानंद जी महाराज

यह भी पढ़ें: हालात चाहे कितने ही मुश्किल हों, प्रेमानंद जी महाराज के विचार दिलाएंगे मन को सच्ची शांति

यह भी पढें: प्रेमानंद जी महाराज से जानें मोह से छुटकारा पाने का सबसे आसान उपाय

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola