एनडीए के सम्मेलन में उमड़ा सैलाब, घटक दल हुए गदगद

एनडीए के सम्मेलन में उमड़ा सैलाब, घटक दल हुए गदगद
– पांडवों का बिहार विधानसभा चुनाव- 2025 में जीत होगी तय – बिहार में सुशासन व विकास की गति को मिलेगी और मजबूती कटिहार कटिहार के एलडब्ल्यूसी मैदान में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया. उद्घाटन एनडीए के सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष ने एक साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय एवं संचालन जदयू जिला अध्यक्ष सूरज राय ने किया. जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जयसवाल, लोजपा (आर) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, रालोमो के मदन चौधरी शामिल होकर विशाल जनसमूह को संबोधित किया. जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि बिहार में इस बार बिहार की जनता एनडीए को वोट देकर बिहार में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी. सभी एक जुट होकर सरकार की योजनाओ को घर-घर पहुंचाने का कार्य करें. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि कोई किंतु परन्तु नहीं है, बिहार में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनना तय है. उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार और केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार और केंद्र विकसित हो रहा है. बिहार बदल रहा है. कटिहार जिला के कार्यकर्ता सम्मेलन का जन सैलाब देखकर निश्चित रूप से लग रहा है कि कटिहार जिला के सातों विधानसभा की सीट एनडीए के खाते में जायेगी. हम पांच पांडव मिलकर मजबूती के साथ बिहार के सभी सीटों को जितने का कार्य करेंगे. एनडीए कार्यकर्ताओं ने दिखायी एक जुटता रालोमो के प्रदेशध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार है. केन्द्र और बिहार की डबल इंजन की सरकार ने जो काम किया है. जनता पूरी ताकत के साथ इस बार कटिहार की सातों सीट एनडीए की झोली में देने का कार्य करेंगी. लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित हजारों की संख्या में कटिहार जिले के कोने-कोने से आये हुए कार्यकर्ता और एनडीए के समर्थक ने यह साबित कर दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए इतिहास रचने का काम करेगी. बिहार में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का काम करेगी. मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान, बरारी विधायक विजय सिंह, महापौर उषा देवी अग्रवाल, डॉ अहमद अशफाक करीम, राजवंशी सिंह, दुलाल चंद्र गोस्वामी, जिप अध्यक्ष रश्मि सिंह, लोजपा आर जिलाध्यक्ष संगीता देवी, रालोमो जिलाध्यक्ष उमाकांत आनंद, हम जिलाध्यक्ष दीपक ऋषि, जदयू महानगर अध्यक्ष अमित साह, भाजपा जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, शोभा जयसवाल, जदयू के संजीव श्रीवास्तव, भाजपा की सीमा झा, प्रियंका सिंह, चांदनी देवी, रीना झा सहित राष्ट्र जनतांत्रिक गठबंधन के बूथ स्तर से लेकर पंचायत, प्रखंड नगर एवं जिला मंच प्रकोष्ठ प्रकल्प के पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं समर्थक ने कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर एक साथ नारा लगाकर कटिहार के सातों सीट को जीतने का संकल्प के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन में एकजुटता दिखायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




