Samastipur: काम के दौरान काल बनकर गिरी लोहे की प्लेट, सिक्स लेन निर्माण के दौरान बड़ा हादसा

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News six lane project worker death iron plate accident bihar

शव की प्रतिकात्मक तस्वीर

Samastipur News: समस्तीपुर में सिक्स लेन निर्माण के दौरान सिर पर लोहे की प्लेट गिरने से मजदूर की मौत हो गई है. खगड़िया के रहने वाले तमीज ने इलाज के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां रोजी-रोटी कमाने गया एक मजदूर काम के दौरान ही हादसे का शिकार हो गया. इस घटना ने न सिर्फ एक परिवार का सहारा छीन लिया, बल्कि निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

क्या है पूरी घटना?

मृतक के परिजन का बयान

दरअसल, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर में बन रहे समस्तीपुर-दरभंगा-आमस सिक्स लेन प्रोजेक्ट के साइट पर यह हादसा हुआ. काम के दौरान अचानक लोहे की भारी प्लेट गिर गई, जिसकी चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान खगड़िया जिले के गोगरी जमालपुर थाना क्षेत्र के छोटी मलिया निवासी 41 वर्षीय मोहम्मद तमीज के रूप में हुई है.

सिक्स लेन के आउटर की प्लेट खोल रहे थे तमीज

बताया जा रहा है कि तमीज पिछले करीब एक साल से इस प्रोजेक्ट में मजदूरी कर रहे थे और पेटी कॉन्ट्रैक्टर के जरिए काम पर लगे थे. गुरुवार की शाम वे बूढ़ी गंडक नदी के पास सिक्स लेन के आउटर की प्लेट खोल रहे थे. तभी अचानक एक भारी लोहे की प्लेट उनके सिर पर आ गिरी और वे मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए.

रास्ते में ही तमीज ने तोड़ा दम

घटना के बाद साथी मजदूर और कंपनी के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में ही तमीज ने दम तोड़ दिया. इस हादसे की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया. पत्नी नजमा खातून और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवेदन मिलने पर संबंधित ठेकेदार या कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर-उधना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे सफर, जानें टाइम टेबल

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन