उद्यान विभाग की स्थिति लचर, लोगों को नहीं मिल रहा लाभ

प्रखंड मुख्यालय परिसर में अवस्थित पौधा संरक्षण फार्म कि स्थिति काफी लचर है. जिसको लेकर ग्रामीणों में उद्यान विभाग के प्रति काफी आक्रोश जताया है.
प्राणपुर. प्रखंड मुख्यालय परिसर में अवस्थित पौधा संरक्षण फार्म कि स्थिति काफी लचर है. जिसको लेकर ग्रामीणों में उद्यान विभाग के प्रति काफी आक्रोश जताया है. प्रखंड क्षेत्र के बरझल्ला, बस्तौल, धरहण, पथरवार, काठघर, प्राणपुर, साहजा, कैहुनिया, केवाला, उतरी लालगंज, दक्षिणी लालगंज, गौरीपुर पंचायतों के दर्जनों समाजसेवी व ग्रामीणों ने बताया कि पौधा संरक्षण फार्म से प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों किसान आम, अमरुद, कटहल,अनार, पपीता, नारियल सहित दर्जनों विभिन्न तरह के गुणवत्तापूर्ण पेड़ मुफ्त एवं खरीद कर ले जाकर, किसानों के द्वारा स्वादिष्ट फल का आनंद लिया करते थे. जिससे प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में उत्साह का माहौल व्याप्त था. तकरीबन दस वर्षों से बिहार सरकार के कृषि विभाग के द्वारा लापरवाही बरतने के कारण प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के परिसर में अवस्थित पौधा संरक्षण फार्म, स्थिति काफी लचर हो गयी है. जिसमें सुधार की मांग ग्रामीणों ने की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




