एनएच-31 पर हाइवा-बालू लोड ट्रक में टक्कर, दोनों चालक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
एनएच-31 पर हाइवा-बालू लोड ट्रक में टक्कर, दोनों चालक गंभीर

एनएच-31 पर हाइवा-बालू लोड ट्रक में टक्कर, दोनों चालक गंभीर

विज्ञापन

– टक्कर के बाद एनएच 31 पर घंटों लगा जाम, परिचालन हुआ ठप फोटो 1 कैप्शन- टक्कर में क्षतिग्रस्त ट्रक, मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी कोढ़ा एनएच 31 के मूसापुर ट्रेनिंग स्कूल के समीप सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में दो वाहनों के बीच आमने-सामने की टकर हो गयी. पूर्णिया से भागलपुर जा रहे हाइवा व नवगछिया से पूर्णिया की ओर आ रहे बालू लदे ट्रक की सीधी टक्कर में दोनों चालकों की हालत गंभीर हो गयी. घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय ग्रामीणों व पुलिस की मदद से दोनों घायल चालकों को बाहर निकाला गया और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोढ़ा में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल चालकों की पहचान मुजम्मिल अंसारी (हाईवा चालक) और कुंदन मिश्रा (बालू ट्रक चालक) के रूप में की गयी है. दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे. टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद कई घंटों तक एनएच-31 पर यातायात बाधित रहा. कोढ़ा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहनों को किनारे कर ट्रैफिक सामान्य करने की कोशिश की. घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. एनएचएआई के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर शेखर झा ने जानकारी दी कि एनएच-31 पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए विशेष परिस्थिति में स्पीड ब्रेकर निर्माण की योजना बनाई जा रही है. उन्होंने बताया कि सामान्यत राष्ट्रीय राजमार्गों पर ब्रेकर नहीं होते. लेकिन खगड़िया से पूर्णिया तक के हिस्से में दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ने के कारण विशेष अनुमति लेकर यह कदम उठाया जायेगा. उन्होंने यह भी कहा कि एनएच-31 के चौड़ीकरण की योजना का डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार हो चुका है. जल्द ही उसका क्रियान्वयन शुरू किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन