बारसोई में युवती ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

Published at :13 Feb 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

बारसोई में युवती ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बारसोई कचना थाना क्षेत्र के कचना रेलवे स्टेशन रेल फाटक के समीप गुरुवार को एक युवती ने कटिहार से राधिकापुर जाने वाली चलती ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी. घटना की सूचना मिलते ही अगल-बगल के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. लड़की की पहचान कमरोल पंचायत अंतर्गत रसौल निवासी सितारा खातून 19 के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही परिजन कचना स्टेशन पहुंचे तथा शव को लेकर अपने घर ले गये. कचना थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि यह मामला रेल का है. जिसकी जानकारी रेल पुलिस को दे दी गई है. घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर क्यों अपनी जान दी. इस बारे में परिजन कुछ भी बताने से बच रहे हैं. जबकि लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन