ePaper

Kanya Aaj Ka Rashifal 07 January 2026: आज का दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, धन के मामलों में रहे सतर्क

Updated at : 07 Jan 2026 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Kanya Rashifal 07 January 2026

कन्या आज का राशिफल 07 जनवरी 2026

Kanya Aaj Ka Rashifal 07 january 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन बुधवार. पढ़ें आज का दैनिक कन्या राशिफल

विज्ञापन

Kanya Aaj Ka Rashifal 07 January 2026: आज 07 जनवरी 2026 , दिन बुधवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि सुबह 05 बजकर 07 मिनट तक रहेगी उपरांत पंचमी तिथि हो जाएगी . ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल,बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा सिंह राशि मे विराजमान रहेंगे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन बुधवार ….

Kanya Aaj Ka Rashifal कन्या आज का राशिफल

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए अत्यधिक भागदौड़ और खर्चों वाला रह सकता है. पंचांग के अनुसार चंद्रमा आज आपके द्वादश भाव (व्यय और बाहरी स्थान) में गोचर कर रहा है. मघा नक्षत्र के प्रभाव से मन थोड़ा अशांत या भ्रमित रह सकता है. आज आपको अपनी ऊर्जा बिखेरने के बजाय केंद्रित करने की आवश्यकता है. आध्यात्मिक कार्यों और दान-पुण्य में आपकी रुचि बढेगा. जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी.

करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. जो लोग विदेशी कंपनियों, आयात-निर्यात या हॉस्पिटल सेक्टर से जुड़े हैं. उनके लिए दिन लाभकारी है. पंचांग के अनुसार आज ‘सौभाग्य’ योग होने के कारण पुराने फंसे हुए कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है. हालांकि, कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ बहस से बचें और अपने काम पर ध्यान दें. निवेश के मामले में आज का दिन जोखिम भरा हो सकता है.

रिलेशनशिप: पारिवारिक जीवन में तालमेल बिठाने के लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे. घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है, जिस पर धन खर्च होने के योग हैं. दूर रहने वाले रिश्तेदारों से कोई समाचार मिल सकता है. सामाजिक कार्यों में दिखावे से बचें और अपनी सीमाओं का सम्मान करें.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात को लेकर अनबन हो सकती है. इसलिए मौन रहना बेहतर होगा. विवाहित जातकों के लिए जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है. एक-दूसरे को समय दें और भावनात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास करें.

स्वास्थ्य: द्वादश चंद्रमा के कारण आंखों में जलन, अनिद्रा या पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है. अत्यधिक तनाव लेने से बचें क्योंकि इसका सीधा असर आपके पाचन तंत्र पर पड़ेगा. संकष्टी चतुर्थी का व्रत और ध्यान आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए रामबाण सिद्ध होगा. ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें.

सावधानी: आज बजट से बाहर जाकर खर्च न करें, अन्यथा भविष्य में वित्तीय संकट आ सकता है. भद्रा और राहुकाल के समय किसी भी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत न करें. गुप्त शत्रुओं और ईर्ष्यालु लोगों से अपनी योजनाएं साझा न करें.

उपाय (पंचांग अनुसार): भगवान गणेश को हरी मूंग के लड्डू का भोग लगाएं और ‘अथर्वशीर्ष’ का पाठ करें. मंदिर में कपूर का दान करें. शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलें. इससे मानसिक भ्रम दूर होगा और कार्यों में सफलता मिलेगी.

शुभ रंग: हरा और क्रीम
शुभ अंक: 5 और 6

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 07 January 2026: आज माघ कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

Also Read:- Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें ये गलती, वरना जिंदगी…

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola