महेशपुर गांव में मुफ्त चिकित्सा शिविर, मरीजों का हुआ इलाज

Updated at : 06 Apr 2026 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
महेशपुर गांव में मुफ्त चिकित्सा शिविर, मरीजों का हुआ इलाज

महेशपुर गांव में मुफ्त चिकित्सा शिविर, मरीजों का हुआ इलाज

विज्ञापन

फलका फलका प्रखंड के सालेहपुर महेशपुर गांव में अल्हनिफ क्लिनिक के बैनर तले एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया. गांव के ही अनुभवी चिकित्सक डॉ मिस्बाह उल्लाह ने सैकड़ों मरीजों का मुफ्त जांच कर इलाज किया. आवश्यक दवाइयों का भी नि:शुल्क वितरण किया. शिविर में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे. सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लगी रही. जिसमें बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे शामिल थे. डॉ मिस्बाह उल्लाह ने सभी मरीजों की बारी-बारी से जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया और दवाइयां उपलब्ध करायी. डॉ मिस्बाह उल्लाह ने कहा कि वह इसी गांव में पले-बढ़े हैं. उनके मन में हमेशा से यह इच्छा थी कि पढ़-लिखकर डॉक्टर बनने के बाद अपने गांव और समाज के लोगों की सेवा करें. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को देखते हुए ऐसे शिविरों का आयोजन बेहद जरूरी है. रविवार को गांव में शिविर लगाकर गरीब व जरूरतमंद मरीजों का इलाज मुफ्त कर दवाई दी जाती है. मेरे पिता डॉक्टर मोईन का सपना था कि मेरा पुत्र डॉक्टर बनकर गांव एवं समाज के लोगो का सेवा करें. सामान्य बीमारियों जैसे बुखार, सर्दी-खांसी, डायबिटीज, बीपी व पेट संबंधी समस्याओं सहित अन्य रोगों का इलाज किया गया. मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए साफ-सफाई और संतुलित आहार लेने को कहा. मुखिया अब्दुल माजीद, जाबीर आलम सहित ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर से गरीब और जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिलती है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन