सड़क हादसा में एक ही परिवार के पांच लोग घायल, चालक की हालत गंभीर

सड़क हादसा में एक ही परिवार के पांच लोग घायल, चालक की हालत गंभीर
बलिया बेलौन सालमारी थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए. जबकि ऑटो चालक की हालत गंभीर बनी हुई है. यह हादसा सालमारी मीनापुर मुख्य सड़क मार्ग पर रात में हुई. आमने-सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल सभी लोग एक ही परिवार के हैं और कौआमारी में रिश्तेदारी से वापस अपने घर मोहनडई लौट रहे थे. सभी लोग ऑटो में सवार थे. इसी दौरान सालमारी मीनापुर सड़क पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से ऑटो की सीधी भिड़ंत हो गई. जिससे ऑटो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में सुभान 35 वर्ष, नेहा परवीन 30 वर्ष, सुहाना खातून 12 वर्ष, इनायत 6 वर्ष और मुन्तसर 10 वर्ष शामिल हैं. सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सालमारी के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. हालांकि कुछ की हालत चिंताजनक हैं. वहीं ऑटो चालक संतोष महतो 29 वर्ष, जो बलरामपुर का निवासी है. इस हादसे में पैर क्षतिग्रस्त होकर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे तत्काल बेहतर इलाज के लिए बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है. जहां उसका इलाज जारी है. सालमारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर थाने ले आई है और मामले की जांच शुरू कर दी है. सालमारी थाना अध्यक्ष कुमारी जूली ने बतायी कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है. इस हादसे के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




