इंटर व मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया सम्मानित

Updated at : 04 Apr 2026 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
इंटर व मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया सम्मानित

इंटर व मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन

कोढ़ा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोढ़ा में इंटरमीडिएट एवं माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय की टॉप-10 छात्राओं को उनके अभिभावकों के साथ आमंत्रित कर सम्मानित किया. समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि बेहतर परिणाम उन्हीं छात्राओं ने हासिल किया है जो नियमित रूप से विद्यालय आती थीं. पढ़ाई के प्रति गंभीर थीं. कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन पर भी विशेष बल दिया जाता है. जिसका परिणाम छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के रूप में सामने आया है. विद्यालय की छात्रा लावण्या सिंह ने मैट्रिक परीक्षा में 469 अंक प्राप्त कर जिले में नवम स्थान हासिल किया और कोढ़ा प्रखंड का नाम रोशन किया. इंटरमीडिएट कला संकाय में शिवानी कुमारी तथा विज्ञान संकाय में सृष्टि गुप्ता विद्यालय की टॉपर रहीं. इंटर विज्ञान संकाय में खालिदा खातून, राजलक्ष्मी, ज्योति कुमारी, नसरीन खातून और पूनम कुमारी को सम्मानित किया गया. इंटर कला संकाय में स्नेहा कुमारी, उषा कुमारी, अनुराधा कुमारी, गौरी कुमारी और सरस्वती कुमारी को सम्मान प्रदान किया गया. इसके अलावा मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कल्पना कुमारी, प्रिया कुमारी, बबीता कुमारी, निशा कुमारी, डोली कुमारी, आंचल कुमारी, काजल कुमारी, डॉली झा तथा निशात परवीन को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन कौशल कुमार ने किया. इस अवसर पर विद्यालय के सहायक शिक्षक ब्रजमोहन गुरुमैता, पंकज जायसवाल, पवन झा, अजित रंजन, अंशुमन कुमार सिंह, भारती कुमारी, गुलफ्सा खातून, जुली कुमारी, सूर्यमुखी कुमारी, अभिषेक कुमार, सौमाली गांगुली, सुभाष यादव, अमित कुमार, कृष्ण कुमार सिंह तथा अब्दुल रकीब सहित अन्य शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया. समारोह के अंत में सभी शिक्षकों व अतिथियों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन