प्राकृतिक खेती की जानकारी से किसानों को कराया अवगत

Updated at : 04 Jun 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
प्राकृतिक खेती की जानकारी से किसानों को कराया अवगत

प्राकृतिक खेती की जानकारी से किसानों को कराया अवगत

विज्ञापन

– सरकार की योजनाओं के लाभ को लेकर दी गयी जानकारी कटिहार कृषि जन कल्याण चौपाल 2025 कार्यक्रम का आयोजन जिले के सभी प्रखंडों के सभी ग्राम पंचायत में दो से 21 जून तक आयोजित किया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को जिला अंतर्गत कुल 21 ग्राम पंचायत में कृषि जन कल्याण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें कृषि विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों यथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक के द्वारा किसानों को खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों की उन्नत कृषि की जानकारी से अवगत कराया गया. किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी, प्राकृतिक खेती की जानकारी एवं इनसे होने वाले लाभ, कृषि विभाग के द्वारा चलाए जा रहे सभी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक किसानों को बताया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन