छठ घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं: नगर आयुक्त

छठ घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं: नगर आयुक्त
नगर आयुक्त ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण कटिहार लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा 2025 की तैयारियों को लेकर गुरूवार को कटिहार नगर निगम के नगर आयुक्त संतोष कुमार के साथ-साथ नगर निगम के पदाधिकारियों ने एक साथ कटिहार शहर के बीएमपी छठ घाट, कोसी छठ घाट, कारी कोसी छठ घाट, तिनगछिया काली मंदिर छठ घाट, महाभारत क्लब बैगना छठ घाट, विजय स्पोर्टिंग क्लब विजय बाबू पोखर छठ घाट, बाबू पोखर छठ घाट, संतोषी चौक छठ घाट एवं अन्य छठ घाटों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को छठ व्रतियों को अर्घ देने में कोई परेशानी न हो. उनकी सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर छठ घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. नगर निगम के नगर आयुक्त ने पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया कि घाट पर नियमित रूप से साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यस्था कराया जाय. ताकि छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




