इंजीनियरिंग विभाग ने आरपीएफ को हराकर फाइनल में बनाया जगह

इंजीनियरिंग विभाग ने आरपीएफ को हराकर फाइनल में बनाया जगह
कटिहार एनएफ रेलवे एम्पलाइज यूनियन व मंडल रेल खेल समिति के तत्वाधान मे आयोजित स्वर्गीय दिनेश कुमार पासवान मेमोरियल चैंपियंस ट्रॉफी अंतर्विभागीय डे-नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे दिन का सेमीफाइनल मैच आरपीएफ एवं इंजीनियरिंग विभाग के बीच खेला गया. टॉस जीतकर इंजीनियरिंग विभाग ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. निर्धारित बीस ओवर के खेल में बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी करते हुए 139 रनों का लक्ष्य आरपीएफ को दिया. दिये रनो के लक्ष्य को पूरा करने उतरी आरपीएफ की टीम ने 19 ओवर के पांचवे गेंद पर अपने दसों विकेट को गवांकर 136 रन ही बना पाई. दो रन से इंजिनियरिंग विभाग ने आरपीएफ को हरा दिया. इंजीनियरिंग विभाग के खिलाड़ियों ने फाइनल मे अपनी जगह सुनिश्चित की. इस मैच में सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए इंजीनियरिंग विभाग के जयदीप को मंडल के पदाधिकारी रजनीश कुमार, रूपेश कुमार, राजेश कुमार सिंह, डीआरएससी के सचिव राकेश श्रीवास्तव और प्रेम शंकर सिंह ने मैन ऑफ़ द मैच के शिल्ड से नवाजा. जयदीप ने अपने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 महत्वपूर्ण विकेट लिया और 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी भी खेलकर टीम की जगह फाइनल में बनाई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




