CUET PG 2026 का रिजल्ट जारी, exams.nta.nic.in पर करें चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 24 Apr 2026 9:16 PM

विज्ञापन

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)

CUET PG 2026: सीयूईटी पीजी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएशन (CUET PG 2026) का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट से ठीक पहले NTA की तरफ से फाइनल आंसर की जारी की गई है.

विज्ञापन

CUET PG 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency NTA) ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएशन यानी CUET PG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट जारी होने से पहले एजेंसी ने फाइनल आंसर की भी जारी की थी, जिससे छात्रों को अपने संभावित स्कोर का अंदाजा मिल गया था. अब अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.

CUET PG 2026 रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर CUET PG 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और जरूरी लॉगिन डिटेल्स भरनी होंगी.
  • सभी जानकारी सही-सही दर्ज करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

NTA ने दी अपडेट

कब हुई थी परीक्षा?

CUET PG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी. आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2026 तय की गई थी, जबकि ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 जनवरी 2026 थी. आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction) के लिए 28 से 30 जनवरी 2026 तक का समय दिया गया था.

परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच किया गया. एग्जाम सिटी की जानकारी 26 फरवरी 2026 को जारी की गई थी. एडमिट कार्ड 3 मार्च 2026 से उपलब्ध कराया गया, जबकि आंसर की 11 अप्रैल 2026 को जारी की गई.

यह भी पढ़ें: JAC बोर्ड 10वीं में कुल 95% स्टूडेंट्स हुए पास, हजारीबाग और रांची से टॉपर

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola