JAC बोर्ड 10वीं में कुल 95% स्टूडेंट्स हुए पास, हजारीबाग और रांची से टॉपर
Published by : Smita Dey Updated At : 23 Apr 2026 3:22 PM
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
JAC 10th Pass Percentage 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट JAC Board की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर चेक कर सकते हैं. इस साल क्लास 10वीं में कुल 95% स्टूडेंट्स पास हुए हैं.
JAC 10th Pass Percentage 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं यानी मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस साल क्या रहा JAC बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत.
JAC 10th Pass Percentage 2026: इस साल का कुल प्रतिशत कितना रहा?
इस साल झारखंड बोर्ड (JAC 10th Pass Percentage 2026) 10वीं में कुल 95% छात्रों को सफलता हासिल हुई है. नीचे टॉप 3 में आने वाले टॉपर्स के नाम दिए गए हैं-
| रैंक | स्कूल का नाम | परीक्षार्थी का नाम | लिंग | पिता का नाम | कुल अंक | प्रतिशत |
| 1 | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग | प्रियांशु कुमारी | महिला | दिनेश्वर प्रसाद मेहता | 498 | 99.60% |
| 1 | एस.एस. हाई स्कूल, बानो सिमडेगा | शिवांगी कुमारी | महिला | रामकिशोर साहू | 498 | 99.60% |
| 1 | प्रेमचंद हाई स्कूल, मेसरा रांची | प्रेम कुमार साहू | पुरुष | अर्जुन साहू | 498 | 99.60% |
| 1 | सेंट एलोयसियस हाई स्कूल, रांची | सनी कुमार वर्मा | पुरुष | ब्रजेश कुमार वर्मा | 498 | 99.60% |
| 2 | सेंट पैट्रिक्स हाई स्कूल, गुमला | दिव्यांशु उरांव | पुरुष | शत्रुघ्न उरांव | 496 | 99.20% |
| 2 | सेंट पैट्रिक्स हाई स्कूल, गुमला | खिलेश साहू | पुरुष | दीपेंद्र साहू | 496 | 99.20% |
| 2 | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग | वैष्णवी श्री | महिला | नवनीत कुमार | 496 | 99.20% |
| 2 | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग | जूलिटा मिंज | महिला | चंद्रदेव उरांव | 496 | 99.20% |
| 3 | सेंट जॉन्स हाई स्कूल, नवातर | महताब अंसारी | पुरुष | जमील अंसारी | 494 | 98.80% |
| 3 | सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, ओरमांझी | प्रीत राज | पुरुष | सोनू कुमार गुप्ता | 494 | 98.80% |
| 3 | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग | अमीषा कुमारी | महिला | अशोक यादव | 494 | 98.80% |
| 3 | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग | दीप्ति रानी | महिला | प्रफुल्ल चंद्र महतो | 494 | 98.80% |
पिछले साल का पास प्रतिशत
2025 में झारखंड बोर्ड 10वीं में कुल 91.71% स्टूडेंट्स पास हुए थे. पिछले साल हजारीबाग की गीतांजलि ने रैंक 1 हासिल की है. उन्होंने 500 मार्क्स में 493 मार्क्स प्राप्त किए हैं. 98.6% मार्क्स के साथ वह जैक मैट्रिक टॉपर बनीं थी. नीचे पिछले कुछ सालों के ट्रेंड दिए हुए हैं:
| साल | कुल पास प्रतिशत |
| 2024 | 90.31% |
| 2023 | 95.38% |
| 2022 | 95.60% |
पास प्रतिशत बढ़ने के कारण
- बेहतर तैयारी: इस बार स्टूडेंट्स ने पहले से ज्यादा फोकस के साथ पढ़ाई की. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से पढ़ाई का फायदा मिला है.
- एग्जाम पैटर्न में स्पष्टता: बोर्ड ने पहले ही सिलेबस और एग्जाम पैटर्न क्लियर कर दिया था, जिससे स्टूडेंट्स को तैयारी में आसानी हुई.
- स्कूलों का सपोर्ट: स्कूलों ने भी इस बार रिवीजन और टेस्ट पर ज्यादा ध्यान दिया, जिससे स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ा.
JAC Board 10th Result 2026 ऐसे करें चेक
झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर केवल रोल नंबर और स्कूल नंबर डालकर ही रिजल्ट देख सकते है. लड़कियों का परफॉर्मेंस रिजल्ट में हर बार की तरह लड़कों से बेहतर देखने को मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










