डॉ विपाशा बनीं पीयू भौतिकी विभाग पीजी हेड, दी विदाई

Updated at : 03 Sep 2025 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
डॉ विपाशा बनीं पीयू भौतिकी विभाग पीजी हेड, दी विदाई

डॉ विपाशा बनीं पीयू भौतिकी विभाग पीजी हेड, दी विदाई

विज्ञापन

– डीएस कॉलेज के प्राचार्य ने अंगवस्त्रम भेट कर किया विरमित – छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्वक समारोह आयोजित कर भावपूर्ण विदाई कटिहार डीएस कॉलेज की भौतिकी विभागाध्यक्षा डॉ विपाशा राहा का पूर्णिया विवि के स्नातकोत्तर भौतिकी विभागाध्यक्षा नामित किये जाने पर बुधवार को डीएस कॉलेज भौतिकी विभाग के छात्र-छात्राओं ने एक समारोह आयाेजित कर भावविह्वल होकर विदाई दिया. डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रो प्रशांत कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में डॉ विपाशा को विरमन पत्र देते हुए उन्हें अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया. डॉ विपाशा को पूर्णिया विवि के भौतिकी पीजी विभागाध्यक्षा नामित किये जाने पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. महाविद्यालय परिवार की ओर से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी गयी. इससे पूर्व विभाग के छात्र -छात्राओं द्वारा आयोजित समारोह में केक काटकर प्रसन्नता जतायी गयी. छात्र- छात्राओं ने अपने प्रिय शिक्षिका के पूर्णिया विवि में भौतिकी विभाग के पीजी हेड बनाये जाने पर जहां हर्षित थे. कई छात्र छात्राएं उदास नजर आये. उनलोगों का कहना था कि डॉ विपाशा राहा के विवि चले जाने से पठन पाठन प्रभावित होगा. मालूम हो कि डॉ विपाशा राहा के विवि में चले जाने के बाद एकमात्र शिक्षक डॉ स्वामिनंदन डीएस कॉलेज में भौतिकी विभाग में रह गये हैं. प्रो मदन कुमार झा, प्रो शैलेन्द्र उपाध्याय, डॉ उदय कुमार शंकर, डॉ शीला कुमारी, डॉ एसपी राय, डॉ शिखा शीर्ष, डॉ अजित आनंद, डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ विवेकानंद स्वामी, डॉ रंजीत कुमार दास, डॉ आशुतोष कुमार सिंह, प्रधान सहायक डॉ एए ओंकार,बीएल महतो समेत अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन