माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

Updated:
विज्ञापन
माता के दर्शन के लिए  श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

शुक्रवार को फलका बाजार स्थित ठाकुबाड़ी दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की पट खुलते ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमर पड़ा.

विज्ञापन

फलका. शुक्रवार को फलका बाजार स्थित ठाकुबाड़ी दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की पट खुलते ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमर पड़ा. चारों तरफ भक्ति की बयार संख के गूंज जय श्री राम के नारे से परिक्षेत्र गुंजयमान हो गया. बच्चे, युवा, महिलाएं अहले सुबह से ही मां दुर्गा के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद मांगी. जगह जगह अष्टयाम का आयोजन किया गया है. श्रद्धालु अष्टयाम को देखने काफी तादाद में पहुंच रहे है. वहीं ठाकुरबाड़ी मंदिर एवं फलका बाजार से पश्चिम मोर बाहियार, समीप महंत बाबा स्थान समीप पीपल पेड़ पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया. साथ ही फलका बाजार स्थित नाथ बाबा के मंदिर में भी ध्वजारोहण के साथ-साथ अष्टयाम का भी आयोजन किया गया. ठाकुरबारी मंदिर के प्रांगण में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर पूजा कमेटी के द्वारा कन्या भोज, ब्राह्मण भोज एवं होम जाप भी कराया गया. इस अवसर पर अपने ग्राहकों कर प्रसाद खिलाया. मेला पूजा व अष्टयाम को सफल बनाने में मेला अध्यक्ष मुन्ना साह, राहुल चौधरी, साजन साहू सहित सभी युवाओं का अहम भूमिका देखी जा रही है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन