जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर घायल, मामला दर्ज

Updated at : 27 Mar 2026 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर घायल, मामला दर्ज

थाना क्षेत्र के विसरिया पंचायत में जमीनी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया. गुरुवार को हुई गोलीबारी की घटना में 21 वर्षीय युवक अमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

कोढ़ा. थाना क्षेत्र के विसरिया पंचायत में जमीनी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया. गुरुवार को हुई गोलीबारी की घटना में 21 वर्षीय युवक अमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज पूर्णिया सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. घटना के संबंध में घायल के भाई रघुनंदन कुमार ने बताया कि उनके परिवार का पड़ोसियों के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इस विवाद को लेकर पहले भी मारपीट की घटनाएं हुई हैं, जिसकी शिकायत थाना में दर्ज है और मामला न्यायालय में लंबित है.परिजनों के अनुसार, गुरुवार को अमन कुमार अपने मक्का के खेत की स्थिति देखने गया था. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी दयानंद सिंह, रुपेश कुमार और राजू सिंह ने उस पर अचानक गोली चला दी. गोली अमन कुमार के कमर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा.घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल को पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है. इस मामले में कोढ़ा थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिली है और लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है. वहीं, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) रंजन कुमार सिंह ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इलाके में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन