युवा मंडल विकास अभियान में 32 नये क्लब की हुई स्थापना

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत कटिहार की ओर से इन दिनों द्वारा युवा मंडल विकास अभियान 2025-26 चलाया जा रहा है.
कटिहार. युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत कटिहार की ओर से इन दिनों द्वारा युवा मंडल विकास अभियान 2025-26 चलाया जा रहा है. संगठन से जुड़े वालंटियर्स इस अभियान के तहत गांव में नये युवा मंडल की स्थापना तथा निष्क्रिय युवा मंडल को सक्रिय करते है. इसी अभियान के तहत जिले के कदवा प्रखंड के विभिन्न राजस्व गांव में युवाओं की बैठक में युवा संगठन की स्थापना पर जोर दिया गया. युवा मंडल विकास अभियान के अंतर्गत प्रखंड के सभी ग्राम पंचायतों में 50 क्लबों का निर्माण किया जाना है. माय भारत के युवा स्वंयसेवकों के द्वारा भर्री, सिकोरना जाजा, कुर्सेल, गोपीनगर, उनासो पचगाछी आदि पंचायतों में 32 नये कल्बों का निर्माण किया गया है. कल्बों के द्वारा युवाओं और युवतियों में खेल, शारीरिक और मानसिक विकास के साथ ही सामाजिक और राजनीतिक नेतृत्व क्षमता का विकास होगा. युवा मंडल विकास अभियान में माय भारत के युवा स्वयंसेवक गोकुल सिंह, महेश यादव, प्रमोद कुमार, और वर्षा रानी तथा समाजसेवी पांडव कुमार, प्रीतम कुमार, दीपक कुमार, चंदन कुमार, रोहन कुमार और रेशमी कुमारी की अहम भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




