कारी कोसी श्मसान छठ घाट पर साफ- सफाई को लेकर जुटे श्रद्धालु

कारी कोसी श्मसान छठ घाट पर साफ- सफाई को लेकर जुटे श्रद्धालु
– निगम के सहयोग से की जा रही घाटों की सफाई, व्रतियों को नहीं होगी असुविधा – आसपास के टोलों मोहल्लों के श्रद्धालु आस्था के साथ पूजा कटिहार छठ महापर्व को लेकर छठव्रतियों का उत्साह चरम पर है. खासकर छठ घाट की साफ सफाई से लेकर उसे सजाने सवांरने का कार्य को लेकर रफ्तार तेज कर दी गयी है. नगर निगम अंतर्गत तीन से चार संवेदनशील छठ घाटों को जहां चिन्हित कर उसकी मरम्मत में कर्मचारियों को लगाया गया है. दूसरी ओर छठव्रती श्रद्धालु अपने स्तर से छठ घाटों की साफ सफाई में जुट गये हैं. जोन बी में शामिल श्मशान घाट की साफ सफाई के बाद अब देखते बन रही है. निगम कर्मचारियों व स्वयं से सफाई कार्य में लगे भोला प्रसाद महतो, चन्दन यादव, राजा सिंह, रवि कुमार, राम प्रकाश यादव, कमलेश यादव, मुलायम यादव व बुदूल सिंह कहते हैं कि इस छठ घाट पर हजारों की संख्या श्रत्रद्धालु छठ महापर्व पर भगवान सूर्य को अर्घ देने पहुंचते हैं. निगम की ओर से इस छठ घाट की साफ सफाई बेहतर तरीके से की गयी है. मालूलम हो कि जोन बी के तहत कारी कोसी घाट को कंट्रोल रूम बनाया गया है. इस जोन में कोसी घाट, रजी घाट, गड़ी घाट, वार्ड नम्बर चालीस स्थति पोखर, बुद्धुचक वन एवं दो, कुम्हनियां घाट एवं बुद्धुचक बांध के नीचे के अलावा श्मशान घाट को शामिल किया गया है. नोडल पदाधिकारी के रूप में नूर अली खान को प्रतिनियुक्त किया गया है. जबकि पर्यवेक्षक, सहायक के रूप के रूप में अमित कुमार यादव है. कनीय अभियंता, वरूण कुमार सिंह कनीय अभियंता एवं अमरेन्द्र कुमार झा एमटीएस बनाये गये हैं. जबकि फाई जोनल प्रभारी के रूप में अम्बिका पासवान, श्रीकांत परिहार व सुभाशीष सरकार के साथ पाथेय एवं सेवा समाधान समिति को बनाया गया है. जबकि जमादार के रूप में विनय रजक, नियाज अंसारी, मनोज मंडल, अभिनाश कुमार, पाथेय एवं समाधान सेवा समिति से सम्बंधित वार्ड के जमादार को नामित किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




