विकास मित्रों को मजदूरों के ई-केवाईसी कराने का निर्देश

विकास मित्रों को मजदूरों के ई-केवाईसी कराने का निर्देश
प्राणपुर प्रखंड के बीडीओ कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीषा कुमारी की अध्यक्षता में रोजगार गारंटी मजदूर के ई केवाईसी को लेकर विकास मित्र के साथ बैठक आयोजित की गयी. प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीषा कुमारी ने बताया कि विकसित भारत रोजगार गारंटी मजदूर का ई केवाईसी किया जाना है. ताकि मजदूरों को रोजगार मिल सके. जिसको लेकर विकास मित्र को सख्त निर्देश दिया गया है कि पंचायत रोजगार सचिव के साथ बैठक कर विकसित भारत रोजगार गारंटी मजदूर का ई केवाईसी करके अविलंब कार्यालय को सौंप दें. इस मौके पर प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी विकास मित्र मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










