मारपीट कर किया घायल, मामला थाना पहुंचा

Updated:
विज्ञापन
मारपीट कर किया घायल, मामला थाना पहुंचा

मारपीट कर किया घायल, मामला थाना पहुंचा

विज्ञापन

कदवा कदवा थाना क्षेत्र के कंटिया पंचायत में महिला के साथ छेड़खानी व उनके पति, पुत्र एवं दिव्यांग देवर के साथ मारपीट की घटना घटी है. घटना को लेकर पीड़ित महिला रजिया देवी ने आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कदवा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन में महिला ने कहा है कि मैं गुरुवार पूर्वाह्न लगभग 9:30 बजे अपने घर से लगभग एक किलो मीटर दूर खेत पर घास काट रही थी. इसी क्रम में कदवा थाना क्षेत्र के कंटिया सोनैली ग्राम निविसी स्व रामकिशन यादव के 25 वर्षीय पुत्र पवन यादव मेरे पास आकर गंदी-गंदी मजाक करते छेड़खानी करने लगा तथा हाथ पकड़ लिया. शरीर पर गलत नीयत से हाथ रख दिया. तभी मैं चिल्लाई और हल्ला करने लगी तो मेरी आवाज सुनकर मेरे पति अशोक यादव, पुत्र सूरज यादव घटनास्थल से थोड़ी दूर पर खेत में काम कर रहे थे. मेरे चिल्लाने पर पति व पुत्र दोनों आकार बचाने लगे तो पवन यादव मेरे पति व पुत्र के साथ धक्का मुक्ति करने लगा. इतने में कदवा थाना क्षेत्र के सोनैली कंटिया ग्राम निवासी प्रदीप यादव, दिलीप यादव, पंचा यादव, मनीष यादव, पत्नी पिंकी देवी, सोनी देवी, यशोदा देवी सभी लाठी डंडा से लैस होकर पहुंचे और मुझे मेरे पति एवं मेरे पुत्र को मारपीट गाली गलौज की. मेरे पुत्र सूरज यादव का सर जख्मी कर दिया. दिव्यांग देवर संतोष यादव बीच बचाव करने आया तो सभी ने मिलकर मेरे देवर को भी मर कर जख्मी कर दिया. मोबाइल व नगद 15 हजार छिनतई का आरोप लगाया है. कदवा थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने कहा कि मामले को लेकर प्राप्त आवेदन में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन