खाते में नहीं आए 22वीं किस्त के ₹2000 ? बस एक फोन कॉल या मैसेज से दूर होगी समस्या

घर बैठे दर्ज कराएं ऑनलाइन शिकायत
Pm Kisan Samman Nidhi Yojana: क्या आपके खाते में पीएम किसान की 22वीं किस्त के ₹2000 नहीं पहुंचे हैं ? परेशान न हों, सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के बजाय आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही इसकी शिकायत कर सकते हैं.
Pm Kisan Samman Nidhi Yojana: आज यानि 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से Pm Kisan Samman Nidhi (PM-KISAN) की 22वीं किस्त जारी की हैं, अगर आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 22वीं किस्त का पैसा नहीं मिला है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कई बार छोटी-मोटी तकनीकी गलतियों की वजह से पैसा अटक जाता है. आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही इसकी शिकायत कर सकते हैं.
पैसे अटकने की सबसे बड़ी वजहें
शिकायत करने से पहले देख लें कि कहीं इनमें से कोई गलती तो नहीं हुई.
- e-KYC: अगर आपने केवाईसी नहीं कराई है, तो पैसा नहीं आएगा.
- आधार लिंकिंग: आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है.
- नाम में गलती: आधार कार्ड और बैंक खाते में आपके नाम की स्पेलिंग एक जैसी होनी चाहिए.
- बैंक डिटेल: अगर बैंक का IFSC कोड बदल गया है या खाता बंद है, तो भी पैसा रुक जाता है.
घर बैठे शिकायत कैसे दर्ज करें ?
- सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर नीचे की तरफ ‘Help Desk’ का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
- अब अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर में से कोई एक जानकारी भरें.
- इसके बाद अपनी समस्या चुनें (जैसे: ‘Installment not received’) और Submit कर दें.
आपको एक शिकायत नंबर (Token Number) मिलेगा, जिसे संभाल कर रखें.
फोन घुमाएं (हेल्पलाइन नंबर)
अगर आप ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं, तो इन नंबरों पर सीधे बात कर सकते हैं.
- टोल-फ्री नंबर: 1800-115-526
- हेल्पलाइन नंबर: 155261 या 011-23381092
- ईमेल लिखकर (E-mail Support): आप अपनी समस्या pmkisan-ict@gov.in पर मेल भी कर सकते हैं. ईमेल में अपना नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और जिले का नाम जरूर लिखें.
Also Read: 55 लाख की जगह 76 लाख सिलेंडर हो रहे बुक, पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा घबराएं नहीं, सप्लाई जारी है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




