कांटाकोश में आग लगने से 11 परिवारों के घर जले, लाखों की संपत्ति जली

Updated:
विज्ञापन
कांटाकोश में आग लगने से 11 परिवारों के घर जले, लाखों की संपत्ति जली

कांटाकोश में आग लगने से 11 परिवारों के घर जले, लाखों की संपत्ति जली

विज्ञापन

मनिहारी प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी कांटाकोश पंचायत के वार्ड संख्या चार (रेलवे मैदान) के निकट गुरूवार की अहले सुबह आग लगने से ग्यारह परिवार के घर जल गये. आग लगने की कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है. आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी. चीख पुकार सुनकर इक्ट्ठा हुए ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. इस दौरान ग्यारह परिवार के घर जलकर नष्ट हो गये. राजस्व कर्मी ने मौके पर पहुंचकर आग लगने हे हुई क्षति का जायजा लिया. इनके प्रतिवेदन के अनुसार आग लगने की इस घटना में पुष्पा कुमारी, गुलकला देबी, प्रतिमा देबी, मधु देबी, ऊषा देबी, काजल कुमारी, गंगया देबी, सुलेखा देबी, सुगा देबी, साक्षी कुमारी, लीलावति देबी के घर व इसमें रखे सामान जल गये हैं. सूचना पर पंचायत के मुखिया धोनी एवं सरपंच राहुल रोशन पहुंचे. सीओ इस्माईल ने सहायता राशि का चेक व कीट, पॉलीथिन अग्निपीड़ितों को दिया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन