उपभोक्ताओं में गैस के लिए त्राहिमाम, घंटों इंतजार के बाद भी लौट रहे खाली हाथ

उपभोक्ताओं में गैस के लिए त्राहिमाम, घंटों इंतजार के बाद भी लौट रहे खाली हाथ
गैस एजेंसी कार्यालयों में गैस नहीं आया की सूचना अहले सुबह टांग दिया जा रहा – नौ बजे उपभोक्ताओं को बुलाकर आठ बजे ही लटका दिया जा रहा बोर्ड कटिहार घरेलू गैस सिलेंडर की कमी दिनों दिन बढ़ती जा रही है. जिसके वजह से उपभोक्ताओं की गैस सिलेंडर लेने के लिए भारी भीड़ हो रही है. गुरूवार को भी बुधवार की तरह ही कई गैस एजेंसियों के सामने गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं के बीच आक्रोश रही. कटिहार- पूर्णिया एनएच-131ए पथ भेरिया रहिका समीप प्रेम गैस एजेंसी में भी गुरुवार को अहले सुबह से ही उपभोक्ताओं द्वारा लाइन लगाकर पूजा कटाने को लेकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे. एजेंसी की ओर से उपभोक्ताओं को नौ बजे से आने की बात कही गयी लेकिन सुबह आठ बजे से ही गैस कार्ड जमा लेना बंद कर बोर्ड पर गैस नहीं आया है की सूचना टांग दिया. लाइन में खड़े उपभाेक्ता गुस्सा गये. जिन उपभोक्ताओं का पूरजा कट गया था उनलोगों को गैस उठाव को काफी परेशान होना पड़ा. उपभोक्ता मनीष कुमार, अमन कुमार सिंह, राहुल कुमार, कुंदन कुमार समेत अन्य का कहना था अहले सुबह से कतारबद्ध होकर किसी तरह गैस के लिए पूरजा कटा तो लिये लेकिन सर्वसा स्थित गैस गोदाम में गैस उठाव के लिए ढाई घंटा का समय बीत गया. वहां भारी भीड़ और गैस तुरंत खत्म होने की वजह से गैस की दूसरी गैस वाहन का इंतजार करना पड़ा. गैस गाड़ी आने के बाद उनलोगों को गैस उपलब्ध हो पाया. जिन उपभोक्ताओं का गैस कार्ड पूर्व में बंद हो गया है या फिर कई वर्षों से उक्त कार्ड पर गैस का उठाव नहीं किया है. उनलोगों को भी अब एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है. एजेंसी की ओर से ग्यारह बजे तक ही पूरजा काटने से देखते ही देखते काफी भीड़ जमा हो गयी. गैस एजेंसी के ईर्द गिर्द अन्य दुकानदारों के साथ पूर्व की भांति वाहन, ठेला चालक व साइकिलों पर सवार लोगों की भीड़ इक्कठा हो गयी. उनलोगों की दुकानदारी प्रभावित रही. कई दुकानदारों का कहना था कि ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से डोर टू डोर गैस उपलब्ध कराया जा रहा था जो बेहतर था. अब कार्यालय में पहुंचकर परची कटाने के बावत उनलोगों के दुकानों के सामने काफी भीड़ हो जाने के कारण दुकानदारी प्रभावित हो रही है. इधर एजेंसी के मैनेजर सुभाष कुमार सिंह की माने तो उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध रहने पर उपलब्ध कराया जा रहा है. सेंटर खोलकर गैस बिक्री करने वाले को गैस उपलब्ध कराना बंद कर दिया गया है. समय पर उपभोक्ताओं से एजेंसी आकर पूजा कटाकर गैस ले जाने के लिए अपील की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




