प्रखंड प्रमुख के घर सैप्टिक टैंक सफाई करने में टैंक में गिरे तीन मजदूर, एक की मौत

प्रखंड प्रमुख के घर सैप्टिक टैंक सफाई करने में टैंक में गिरे तीन मजदूर, एक की मौत
दो सफाई कर्मी बाल-बाल बचे, शव को पोस्टमार्टम में भेजा, परिजनों में कोहराम बरारी थाना क्षेत्र के पूर्वी बारीनगर पंचायत के सीज टोला हासीमपुर में गुरुवार को सैप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूर टैंक में गिर गये. इनमें से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी जबकि, दो सफाईकर्मी को बचा लिया गया. वहीं घटना की सूचना मृतक गुरमेला पंचायत की वार्ड 10 निवासी प्रेम यादव के पुत्र संतोष कुमार यादव के परिजनों को हुई तो, कोहराम मच गया. गुरुवार सुबह करीब नौ बजे संतोष कुमार यादव सेक्शन मशीन टैंकर वाहन लेकर बरारी प्रखंड प्रमुख नसतारा खातून के घर सैप्टिक टैंक की सफाई के लिए पहुंचे. उनके साथ सफाई कर्मी गोलू मल्लिक और साजन मल्लिक भी थे. सफाई कार्य शुरू करते समय टैंक में पाइप डालने के दौरान साजन मल्लिक का पैर अचानक फिसल गया और वह सेप्टिक टैंक में गिर पड़ा. साजन को बचाने के प्रयास में गोलू मल्लिक भी फिसलकर टैंक में गिर गया. दोनों की आवाज सुनकर टैंकर वाहन के पास खड़े संतोष कुमार यादव दोनों सफाई कर्मी को बचाने को आगे बढ़े. सेफ्टी टेंक में गिरे कर्मी को बचाने की जुगत में इसी दौरान संतोष का एक पैर सरक गया जिससे वह सेप्टिक टैंक में जा गिरा. काफी मशक्कत के बाद साजन मल्लिक और गोलू मल्लिक को बचाने में संतोष कामयाब रहे. लेकिन वह खुद को बचा नहीं सका. आसपास अफरा तफरी का माहौल बन गया. सेफ्टी टेंक से संतोष को निकालकर बाहर किया गया. जहां उसकी मौत हो गई. घायल गोलू मल्लिक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी ले जाया गया. जहां उसका उपचार किया गया. स्थानीय लोगों और सफाईकर्मियों की मदद से संतोष को टैंक से बाहर निकाला गया. इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना बरारी पुलिस एवं परिजनों को दी. सूचना मिलते ही बरारी थाना के अपर थानाध्यक्ष छोटू कुमार दल-बल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया. इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. संतोष कुमार यादव अपने पीछे पत्नी पूजा देवी, पुत्र सौरव और पुत्री अनुष्का को छोड़ गए हैं. गांव में इस घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




