दैनिक चालक संघ ने डीएम को मांग पत्र सौंप संविदा में समायोजन की अपील की

Updated at : 04 Sep 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
दैनिक चालक संघ ने डीएम को मांग पत्र सौंप संविदा में समायोजन की अपील की

दैनिक चालक संघ ने डीएम को मांग पत्र सौंप संविदा में समायोजन की अपील की

विज्ञापन

– बढ़ती महंगाई में परिवार का भरण पोषण में होती है परेशानी बरारी जिला दैनिक चालक संघ ने डीएम से मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराते हुए दैनिक चालक पारिश्रमिक को संविदा में समायोजन करने की मांग पुरजोर ढंग से रखा. चालक राजू सिंह, सतीश कुमार सिंह, बमबम कुमार, रंजन कुमार रविदास, शेख जयनुल, मुकेश कुमार यादव, सुनील कुमार, विक्रम सिंह, किशन कुमार महतो, राके, विरन राम, छटू राम, दीपक दास, मंगल रविदास सहित दर्जनों दैनिक चालक पारिश्रमिक ने बताया कि अंचल, प्रखंड, डीसीएलआर एवं अन्य कार्यालय के वाहन चालक के रूप में विगत 14 वर्षों से कार्य करते आ रहे है. लेकिन बढ़ती महंगाई के बावजूद हम सभी का वेतन में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है. दैनिक चालन ने डीएम से महंगाई को ध्यान में रखकर संविदा में समायोजन करने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन