कोरियर के आड़ में शराब तस्करी करते कोरियर ब्वाय को किया गिरफ्तार

Updated at : 05 Jun 2025 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
कोरियर के आड़ में शराब तस्करी करते कोरियर ब्वाय को किया गिरफ्तार

कोरियर के आड़ में शराब तस्करी करते कोरियर ब्वाय को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक कोरियर ब्वाय को 30 लीटर ओरिजिनल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना मिली कि एक कोरियर ब्वाय सामान पहुंचाने के नाम पर शराब की तस्करी कर रहा है. उक्त सूचना पर पुलिस ने मेशो कंपनी का सामान लेकर आ रहे बाइक सवार को रोककर उसकी तलाशी ली. उसके पास से पॉलिथीन में पैक देसी शराब की थैलियों से भरे दो बोरे में करीब 30 लीटर शराब बरामद किया. शराब मिलते ही पुलिस ने आरोपी राजू कुमार जायसवाल ड्राइवर टोला निवासी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले तीन सालों से कोरियर डिलीवरी का काम कर रहा है. उसने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के ही कन्हाई कुमार ने उससे कहा था कि दिग्घी, कटिहार से भगवान चौक पार एक सामान पहुंचाने पर उसे 500 दिए जायेंगे. नगर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने कहा कोरियर ब्वाय को 30 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. इस शराब मैं पानी मिलाकर कई लीटर बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि शराब तस्करों ने अब तस्करी के लिए कोरियर का सहारा लेना शुरू कर दिया है, जो बेहद चौंकाने वाला तरीका है. इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है और आगे भी करवाई जारी रहेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन