चनदहर में नेटवर्क बाधित रहने से उपभोक्ता परेशान

Updated at : 04 Jun 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
चनदहर में नेटवर्क बाधित रहने से उपभोक्ता परेशान

चनदहर में नेटवर्क बाधित रहने से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन

बलिया बेलौन आज के डिजीटल दौर में फाइव जी नेटवर्क होने के बाद भी चनदहर पंचायत के कलदासपुर गांव में जिओ का टावर लगा रहने के बाद भी नेटवर्क की समस्या होने से कारण लोग नंबर बदलने का सोच रहे हैं. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि रागिब शजर ने बताया की जिओ नेटवर्क में गड़बड़ी होने के कारण लोग आक्रोशित होकर टावर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करते हुए कम्पनी के कर्मी पर मनमाने ढंग से कार्य करने का आरोप लगाया है. टावर का मेंटेनेंस सही तरह से नहीं किये जाने के इस तरह की समस्या उत्पन्न हो गयी है. केवल खानापूर्ति के लिए जिओ का टावर चल रहा है. लोग महंगा रिचार्ज कर जिओ का नेटवर्क उपयोग करते है. लेकिन नेटवर्क में गड़बड़ी होने के कारण कहीं बात नहीं हो पा रही है. नेट नहीं चलता है. विवश होकर लोगों ने प्रदर्शन करते हुए नेटवर्क में सुधार की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन