फाइलेरिया उन्मूलन को ले केईसी में लगाया गया शिविर

Published at :18 Feb 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
फाइलेरिया उन्मूलन को ले केईसी में लगाया गया शिविर

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में एक विशेष बूथ लगाकर अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

एमडीए अभियान के तहत बीटेक कॉलेज में 1200 छात्रों व शिक्षकों को दी गयी दवा

कटिहार. मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में एक विशेष बूथ लगाकर अभियान चलाया गया. अभियान के तहत लगभग 1200 छात्रों और शिक्षकों को फाइलेरिया उन्मूलन हेतु एमडीए की दवा खिलायी गयी. कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ अरबिंद प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन पीरामल फाउंडेशन की एबीसी टीम और मलेरिया कार्यालय के भीबीडीएस संजीव कुमार के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम में प्रोग्राम ऑफिसर अभिमन्यु कुमार सहित टीम के अन्य सदस्यों दुर्गा कुमारी, स्वीटी कुमारी, तनु कुमारी, किरण कुमारी, पल्लवी कुमारी और मोना कुमारी ने सक्रिय भागीदारी निभायी और पूरे कॉलेज में दवा वितरण सुनिश्चित किया. स्वास्थ्य कर्मियों ने छात्रों और शिक्षकों को एमडीए दवा के महत्व, फाइलेरिया से बचाव और इसके लाभों के बारे में जागरूक किया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फाइलेरिया जैसी संक्रामक बीमारी को जड़ से खत्म करना है. सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग इस अभियान को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं. लोगों से अपील की जाती है कि वे इस दवा का सेवन कर फाइलेरिया उन्मूलन में अपना योगदान दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन