प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
हसनगंज आगामी 24 फरवरी को भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर हसनगंज मंडल अध्यक्ष आवास में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय आदि मौजूद रहे. पूर्व डिप्टी सीएम ने बताया कि आगामी 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में होने जा रहा है. उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में हसनगंज मंडल से कार्यकर्ता व लाभुक किसान उस कार्यक्रम में शामिल हो. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, धर्मनाथ तिवारी, विरेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल, उपाध्यक्ष गौतम कुमार, अजय अग्रवाल, शोसल सिंह, शीतल प्रसाद साह, विकास विश्वास, विकास ठाकुर, हृदय नारायण उरांव, विनोद मंडल, उत्तम भगत, दीलिप मंडल, संतोष ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व किसान आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




