पीएम के भागलपुर आगमन को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित

Published at :17 Feb 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम के भागलपुर आगमन को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भागलपुर कार्यक्रम को पुरी तरह से सफल बनाने को लेकर आबादपुर मंडल के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की एक बैठक भाजपा कार्यालय आबादपुर में सोमवार को आयोजित हुई.

विज्ञापन

आबादपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भागलपुर कार्यक्रम को पुरी तरह से सफल बनाने को लेकर आबादपुर मंडल के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की एक बैठक भाजपा कार्यालय आबादपुर में सोमवार को आयोजित हुई. बैठक में पार्टी के आबादपुर मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार साह की अगुवाई में आयोजित की गयी. बैठक में पार्टी के कटिहार लोकसभा संयोजक गोबिंद अधिकारी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वरुण कुमार झा, पूर्व आबादपुर मंडल अध्यक्ष मीहिर मुखर्जी तथा मंडल प्रभारी प्रदीप सरकार मुख्य रुप से मौजूद थे. मौके पर एक सुर में पार्टी नेताओं ने भागलपुर कार्यक्रम में बढ़़-चढ़ कर सम्मिलित होने की बात कही. इस दौरान मीहिर मुखर्जी ने कहा कि पीएम के भागलपुर आगमन को सफल बनाने को लेकर हम सभी डोर टू डोर जाकर क्षेत्र के किसान, मजदूर तथा युवा से संपर्क स्थापित करेंगे. सभी को साथ लेकर भागलपुर कार्यक्रम में एक बड़ी उपस्थिति दर्ज करायेंगे. मौके पर मंडल अध्यक्ष ने घर-घर जाकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से संबंधित आमंत्रण पत्र बांटने की बात कही. बैठक में पार्टी नेता नारायण पांडेय, राजू दास, सनातन राय, राजेश दास, रोहित दास, विनोद राय, विकास राय, विलास दास, अरविन्द साह मुख्य रुप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन