बिहार में पिता-पुत्र पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गहरी नींद में सोते वक्त दिया घटना को अंजाम

सांकेतिक फोटो
Bihar Crime: कटिहार के कदवा थाना इलाके के कचोरा गांव में गुरुवार देर रात अज्ञात लोगों ने सोई अवस्था मे पिता-पुत्र के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. इस घटना में बुरी तरह घायल 12 वर्षीय बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पूरी तरह जख्मी पिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
Bihar Crime: कटिहार के कदवा थाना इलाके के कचोरा गांव में गुरुवार देर रात अज्ञात लोगों ने सोई अवस्था मे पिता-पुत्र के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. इस घटना में बुरी तरह घायल 12 वर्षीय बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पूरी तरह जख्मी पिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार कचोरा निवासी रामकल्याण मंडल (45) अपने पुत्र सुनील कुमार मंडल (12) के साथ गुरुवार को घर के बरामदे पर रखी चौकी पर सो रहा था. जबकि बाकी सदस्य घर में सो रहे थे. इसी दौरान गुरुवार रात करीब 12 बजे बदमाशों ने सोई अवस्था में पिता-पुत्र के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी.
घर में भी लगी आग
आग की उठती लपटों से घर में भी आग लग गई और चीख-पुकार मच गया. गांव के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक पिता पुत्र-गंभीर रुप से झुलस गए थे. घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज ले जाया गया. हालांकि स्थिति गंभीर देख कर चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बेटे की हुई मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल से दोनों को भागलपुर बर्न वार्ड भेजा गया. जहां इलाज के दौरान 12 वर्षीय सुनील की मौत हो गई. वहीं, गंभीर रुप से घायल पिता का इलाज चल रहा है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष विजय प्रकाश के अनुसार मामले की जांच कर दोषी की पहचान की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: रक्षा बंधन पर राष्ट्रपति से रू-ब-रू होंगे पटना के 10 बच्चे, जानिए इनके लिए क्या है खास तैयारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




