जिले में धाूधाम से मनाया गया भाई दूज का त्यौहार

Updated at : 23 Oct 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में धाूधाम से मनाया गया भाई दूज का त्यौहार

जिले में धाूधाम से मनाया गया भाई दूज का त्यौहार

विज्ञापन

– बहनों ने अपने भाई की लंबी आयु व सुख समृद्धि की कामना की कटिहार भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व भैया दूज गुरुवार को पूरे श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया. कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व हिंदू धर्म में रक्षाबंधन की तरह ही महत्वपूर्ण माना जाता है. सुबह से ही घरों में पूजा की तैयारी शुरू हो गयी थी. बहनों ने अपने भाइयों की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए भाई के माथे पर तिलक लगाया. आरती उतारी और अक्षत अर्पित किया. शहर के कई स्थानों पर बहनों ने समूह बनाकर भी पारंपरिक अनुष्ठान किया. दूर-दराज में रहने वाले कई भाई इस विशेष अवसर पर अपनी बहनों के घर भी पहुंचे. विधिवत पूजा करायी. पूजा के बाद बहनों ने अपने भाइयों को उनके पसंदीदा व्यंजन खिलाया और उनके सुखद भविष्य की कामना की. यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन यमराज ने अपनी बहन यमुना के घर जाकर भोजन किया था. तभी से इस पर्व की परंपरा चली आ रही है. शहर के विभिन्न इलाकों में इस पर्व की रौनक देखने लायक रही. बहनों ने अपने भाइयों को उपहार भेंट किया. भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर हमेशा उनकी रक्षा करने का वचन दिया. बहनों ने बताया कि भैया दूज भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व है. जिसे हर वर्ष बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. कहा, यह पर्व सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि भावनात्मक बंधन को मजबूत करने का अवसर भी है. जो भाई-बहन के रिश्ते को और भी गहरा बनाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन