आज से शुरू होगी बाबा श्याम का फागुन निशान वार्षिक उत्सव

Updated at : 08 Mar 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
आज से शुरू होगी बाबा श्याम का फागुन निशान वार्षिक उत्सव

आज से शुरू होगी बाबा श्याम का फागुन निशान वार्षिक उत्सव

विज्ञापन

कटिहार श्री श्याम मित्र मंडल कटिहार की ओर से तीन दिनों तक बाबा श्याम जी का 49वां रंगारंग फागुन निशान वार्षिक उत्सव सेठ म्हारो सांवरो की तैयारी पूरी हो गयी है. स्थानीय अग्रसेन भवन में शनिवार को इस उत्सव की शुरुआत होगी तथा 11 मार्च चलेगी. बाबा श्री श्याम का भव्य दरबार बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. उत्सव को लेकर श्री श्याम प्रेमियों मे काफी उत्साह का माहौल है. जोश खरोश के साथ तैयारी में लगे हुए है. श्री श्याम मित्र मंडल के सचिव कमल शर्मा, पंकज तमाखुवाला ने संयुक्त रूप से बताया कि सर्वप्रथम शनिवार को सवेरे नौ बजे बाबा श्याम की अखंड ज्योत प्रज्वलित की जायेगी. साथ ही पूजा पाठ कार्यक्रम आरंभ होगा एवं निशान की पूजा की जायेगी. पंडित सरोज शास्त्री, पंडित नीरज शर्मा, पंडित पवन जोशी एवं पंडित गौतम खंडेलवाल विधि विधान के साथ पूजा कराया जायेगा. पूजा में जजमान गोपी तमाखुवाला होंगे. पूजा पाठ के बाद श्री श्याम अखंड ज्योति मंगल पाठ भजन गायक अमित पोद्दार द्वारा किया जायेगा. पाठ वाचन समाप्ति के बाद स्थानीय भजन कलाकारों अमित पोद्दार, प्रवीण कुमार चौधरी रंगारंग मधुर भजनों की प्रस्तुति होगी. संध्या सात बजे से दिल्ली से आयी भजन गायिका वर्षा गर्ग, पंजाब भटिंडा से आये भजन गायक कमल नायक मधुर भजनों की प्रस्तुति की जायेगी. साथ ही कोलकाता से आये मिलन रासलीला ग्रुप रासलीला भी आयोजित होगी. रासलीला में मुख्य आकर्षण गणेश जी की झांकी, श्याम बाबा के ऊपर डाकिया की प्रस्तुति, सिंदूरी हनुमान जी का रासलीला रहेगा. इस कार्यक्रम मे इत्र की फुहार एवं फूलों की वर्षा श्याम भक्तों के बीच की जायेगी. यह फाल्गुन निशान शोभा यात्रा महोत्सव 51 घंटे की होगी. इस निशान महोत्सव कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए श्री श्याम प्रेमी जुटे हुए है. श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष अरुण परशुरामपुरिया, सज्जन तमाखुवाला, सज्जन अग्रवाल, प्रकाश तमाखुवाला, राजेश सुल्तानिया, ओम केडिया, शंकर शर्मा, पंचानंद नायक, महेश शर्मा, अजय चौधरी, सुनील धंडानिया उर्फ सोनी, रबिन्द्र शर्मा, प्रवीण अग्रवाल, मनोज शायर, दीपक बीदासरिया, श्याम चंद्रवंशी, राजू शर्मा, मनीष सुल्तानिया, कमल डोकानिया, संजीव सुरेखा, श्रवण मोर, अमित शर्मा, अमित चंद्रवंशी, राजू शर्मा, सुमित मुकीम, चेतन अग्रवाल, नीतेश सुल्तानिया, अभय काबरा, उत्तम अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, विकास खंडेलिया, अनिमेष कटारुका, सक्षम खंडेलवाल, दिशांत अग्रवाल, कानू शर्मा, जितेंद्र आदि श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्य बाबा के उत्सव को पूर्णरुपेण सफल बनाने मे लगे हुए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन