हसनगंज में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Published at :18 Feb 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
हसनगंज में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

प्रखंड के बलुआ पंचायत के भितिचार गांव में मंगलवार को सड़क की 11 डीसमील सरकारी जमीन पर लंबे समय से कुछ ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर रखा था.

विज्ञापन

हसनगंज. प्रखंड के बलुआ पंचायत के भितिचार गांव में मंगलवार को सड़क की 11 डीसमील सरकारी जमीन पर लंबे समय से कुछ ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर रखा था. अतिक्रमणकारियों द्वारा टीन छप्पर वाला घर बनाकर रखा था. जिसे सीओ कृष्ण मोहन कुमार व थानाध्यक्ष अनिस कुमार ने वरीय पदाधिकारी के आदेश पर जेसीबी से ध्वस्त करा दिया. मौके पर विधि व्यवस्था को लेकर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. सीओ कृष्ण मोहन कुमार ने बताया कि सड़क की भूमि पर लंबे समय से अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमित कर रखा गया था. जिसके कारण लंबे समय से सड़क निर्माण कार्य बाधित था. जिसका ग्रामीणों द्वारा आवेदन दिया गया था. प्राप्त आवेदन के आधार पर विधिवत सुनवाई की गयी. सुनवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों में सुरेश मंडल व अर्जुन मंडल जो सड़क की भूमि पर टीनन छप्पर के घर बनाए हुए थे. जिसे भूमि खाली करने का पर्याप्त अवसर दिया गया. बावजूद अतिक्रमणकारियों द्वारा भूमि खाली नहीं कराया गया. जिसके चलते सड़क निर्माण कार्य काफी दिनों से बाधित रहा. मौके पर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए दंडाधिकारी से मांग की गयी. दंडाधिकारी के निर्देश के आलोक में जेसीबी के द्वारा भूमि को खाली कराया गया. भूमि खाली हो जाने से सड़क निर्माण कार्य जल्द पूर्ण होगा और लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी. इस अवसर पर प्रभारी अंचल निरीक्षक आकाश वर्मा, अंचल अमीन, पुलिस बल सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन