प्रशासन 11 कोढ़ा ने मधेपुरा को आठ विकेट से हराया

कोढ़ा हाई स्कूल मैदान में सोमवार को खेले गये रोमांचक मुकाबले में प्रशासन 11 कोढ़ा ने मधेपुरा को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की.
कोढ़ा. कोढ़ा हाई स्कूल मैदान में सोमवार को खेले गये रोमांचक मुकाबले में प्रशासन 11 कोढ़ा ने मधेपुरा को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. मधेपुरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाये. जिसमें इफ्तेखार ने अहम भूमिका निभायी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशासन 11 की टीम ने राहुल हलीकॉप्टर 60 रन और नेवल टिकोला की तूफानी पारियों की बदौलत महज 12 ओवरों में जीत हासिल कर ली. मैच के दौरान गौरव मिश्रा और अमित भंडारी की कमेंट्री ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. प्रशासन 11 के सागर झा ने भी अहम योगदान दिया. इससे टीम को आसानी से जीत मिली. इस जीत के साथ प्रशासन 11 कोढ़ा ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




